फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   C-arm machine has damaged again, operation hold

फिर खराब हो गई सीआर्म मशीन, ऑपरेशन होल्ड

Wed, 15 Jun 2016 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Jun 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
C-arm machine has damaged again, operation hold
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर हड्डी के ऑपरेशन होल्ड हो गए हैं। एक हफ्ते के पत्राचार के बाद किसी तरह से बनी सीआर्म मशीन फिर खराब हो गई है। मशीन ठीक होने के बाद से सिर्फ दो ही ऑपरेशन हो सके थे। अब एक बार फिर इसे ठीक कराने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


हड्डी के जटिल ऑपरेशनों में सीआर्म मशीन की मदद ली जाती है। एक हफ्ते पहले मेन ओटी में सीआर्म मशीन खराब हो गई थी। इसके बाद मरीजों के ऑपरेशन के लिए ट्रॉमा सेंटर के ऑर्थो ओटी में ऑपरेशन का निर्णय लिया गया था। पर यहां की मशीन भी खराब हो गई। इसके बाद से ही मेडिकल कॉलेज में हड्डी के ऑपरेशन होल्ड हो गए थे।
विज्ञापन


किसी तरह से मशीन ठीक कराई गई। मगर दो ऑपरेशन करने के बाद ही यह फिर जवाब दे गई। ऑर्थो विभाग ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दे दी है। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित कंपनी को पत्र लिखा है। बता दें कि अभी ट्रॉमा सेंटर के ऑर्थो ओटी की सीआर्म मशीन नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन में खराबी आई है। ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही मशीन ठीक करा ली जाएगी।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed