फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   C arm machine damaged, operations postponed

ट्रॉमा में भी सीआर्म खराब, ऑपरेशन टाले 

Tue, 07 Jun 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 07 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
C arm machine damaged, operations postponed
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में आर्थो के बड़े ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। मेन ओटी के बाद अब ट्रॉमा ओटी की सीआर्म मशीन भी खराब हो गई हैं। मशीन में आई तकनीकी खराबी की वजह से बड़े ऑपरेशनों को टाला दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन


गंभीर ऑपरेशनों के इस्तेमाल में सीआर्म मशीन का उपयोग किया जाता है। कुछ दिन पहले मेन ओटी की मशीन खराब हो जाने के बाद ट्रॉमा सेंटर की ओटी में आर्थो के सभी ऑपरेशन किए जा रहे थे। अब इस मशीन के खराब हो जाने की वजह से मुसीबत और बढ़ गई हैं। तीन दिन से मशीन खराब होने की वजह से वार्डों में भर्ती मरीज को रोजाना नई तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन


डॉक्टराें ने मशीन खराब होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को जानकारी दे दी है। सबसे ज्यादा मुसीबत इमरजेंसी केस के मरीजों को है। मशीन ठीक न होने की वजह से इमरजेंसी में ऑपरेशन करने पर लंबा चीरा लगाने के साथ ही डॉक्टरों की मुसीबत भी बढ़ जाती हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन को ठीक कराने की पहल शुरू कर दी गई हैं। इंजीनियर के आने पर मशीन को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर रवाना हो चुके हैं। मंगलवार को मशीन ठीक हो जाने की संभावना है।
डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी, मेडिकल कॉलेज 

सेक्शन मशीन खराब, बढ़ी परेशानी
100 बेड इंसेफेलाइटिस वार्ड में पाइप से ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पा रही है। सेक्शन मशीन खराब हो जाने की वजह से मैनुअल मशीन के जरिए ही ऑक्सीजन दिया जा रहा है। रविवार को रात साढ़े दस बजे मशीन में खराबी आई है। इसकी जानकारी एसआईसी को दे दी गई हैं। एसआईसी का कहना है कि मैनुअल तरीके से काम चलाया जा रहा है। मेंटेनेंस अधिकारी से वार्ता की गई है ताकि इसे ठीक कराया जा सके। 


एनआईसीयू की एसी खराब, मरीज परेशान
मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू की दो एसी खराब हो गई हैं। पांच में से दो एसी नहीं चलने की वजह से आईसीयू में कुलिंग नहीं है। इसकी जानकारी होने के बाद टेक्नीशियन ने इसे ठीक करने की कोशिश भी की मगर ठीक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed