फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman complains to Chief Minister Yogi in gorakhpur

महराज जी, जब आप आते हैं तभी होती है व्यवस्था, व्यापारी ने की मुख्यमंत्री से शिकायत

Wed, 26 Dec 2018 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
Businessman complains to Chief Minister Yogi in gorakhpur
व्यापारियों और किसानों से बातचीत करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सबसे पहले मंडी समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों से ई-व्यापार की जानकारी ली। स्क्रीन पर दिख रहे रेट लिस्ट और नीलामी के तरीकों को समझा। इसके बाद वह दाल मंडी की तरफ बढ़े तो व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर नारे लगाए।

विज्ञापन


व्यापारी हाजी जान मेकरानी ने मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से कहा, महराज जी आप जब आते हैं तभी व्यवस्था ठीक रहती है। वरना यहां गंदगी ही गंदगी है। कोई सुनता नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री आगे बढ़े तो वाटर पोस्ट दिखा और वे रुक गए। एक टोटी को खुलवाकर देखा, पानी गिरा तो फिर आगे बढ़ गए। कुछ और व्यापारियों ने समस्याएं सुनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी समस्या का जल्द समाधान कराएंगे। वहीं, उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष मदन लाल गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, गिरजेश वर्मा, अशोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, महेंद्र निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो किसानों को सौंपा चेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से दो किसानों को सहायता राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री व्यक्तिगत दुर्घटना सहायता योजना से महराजगंज के चड़रहा के राजाराम को 2 लाख रुपये तथा खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत महराजगंज जनपद के ग्राम पकडीयार विशुनपुर की सावित्री देवी को 25,600 रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मंडियां बनेंगी आधुनिक
मंडी निदेशक रामाकांत पांडेय ने कहा कि प्रदेश की 251 मंडी समितियों में से 26 को आधुनिक मंडी समिति के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें गोरखपुर मंडी भी शामिल है। यहां सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। अन्य जगहों पर भी लगाया जाएगा।


डीएम हर महीने करें बैठक 
मुख्यमंत्री ने कहा व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निदान होना चाहिए। डीएम खुद महीने में एक बार व्यापारियों और मंडी समिति के अधिकारियों के साथ बैठक करें। अगर खुद उपलब्ध नहीं हैं तो किसी अफसर को नोडल बनाकर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed