{"_id":"576423204f1c1be53811ca7c","slug":"bulls-are-wondering-in-city-s-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर दौड़ रहे, कागज में नाथे गए सांड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर दौड़ रहे, कागज में नाथे गए सांड़
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
बैंक रोड पर सांड़।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की लापरवाही अभी और कितने तुषार की जान लेगी, यह कहा नहीं जा सकता है। नगर निगम के रिकॉर्ड में हर महीने सांड़ों को भले ही नाथा जा रहा हो, लेकिन सड़कों पर उनकी धमाचौकड़ी देखकर निगम के आंकड़ों पर भरोसा करना मुश्किल है। यह हाल तब है जब नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के सामने भी यह मुद्दा उठ चुका है। नगर निगम का दावा है कि वह सांड़ों को पकड़ने के लिए रोजाना अभियान चलाता है। सांड़ों को पकड़कर फर्टिलाइजर स्थित पशुबाड़े में रखा जाता है, मगर हकीकत में सांड़ों को शहर से बाहर करने में नगर निगम के पसीने छूट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में उठता है मुद्दा
बोर्ड की बैठक में हर बार पार्षद सांड़ को लेकर हंगामा करते हैं। डेढ़ साल पहले सांड़ के हमले में दो लोगों की मौत के बाद बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। मनोनीत पार्षद शिवाजी शुक्ला ने इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को आड़े हाथ लिया था। पूर्व उप सभापति जियाउल इस्लाम ने पोस्टर बनाकर सदन में लहराया था और मृतकों और घायलों के जिम्मेदारों की जानकारी मांगी थी। हंगामा इतना बढ़ा था कि जियाउल इस्लाम ने मेयर और नगर आयुक्त को सांड़ के हमले में मौत का जिम्मेदार बताया था। उस वक्त मेयर और नगर आयुक्त ने सांड़ों को पकड़ने का आश्वासन दिया था। गिरधरगंज वार्ड के पार्षद रणंजय सिंह जुगनू का कहना है कि हम लोग हमेशा नगर निगम के अधिकारियों को आवारा जानवर पकड़ने के लिए पत्र लिखते हैं और बोर्ड की बैठक में भी मुद्दा उठाते हैं। हर बार आश्वासन ही मिलता है। तुषार की मौत पर नगर निगम के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
हर बार खोजी जाती है जमीन
नगर निगम शहर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने का दावा करता है, लेकिन उसका यह दावा हवा-हवाई साबित होता रहा है। 2015 जनवरी और फरवरी माह में एक दर्जन से अधिक लोगों को आवारा जानवरों ने घायल किया था। उस वक्त भी नगर निगम अधिकारियों ने जिले में पांच जगह जमीन मिलने की बात कही थी, लेकिन अभी तक जमीन नगर निगम को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
सांड़ के हमले की घटनाएं
- डीडीयू के पूर्व कुलपति प्रो. विश्वंभर शरण पाठक की मौत
- रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान गई
- सितंबर 2014 में बेतियाहाता के एक व्यक्ति का पैर टूट गया
- अक्टूबर 2014 में गांधी गली में राम बाबू घायल
- 20 जनवरी 2015 - नरसिंहपुर वार्ड के निजामपुर में एक व्यक्ति की मौत
- 26 जनवरी - घंटाघर में बाइक सवार युवक घायल
- 28 जनवरी - गीता प्रेस रोड पर व्यक्ति की मौत
- 02 फरवरी 2016 - धर्मशाला बाजार में व्यापारी घायल
- 10 फरवरी- शेषपुर में डॉक्टर और आर्यनगर में महिला जख्मी
- जून - हूमायुपुर में एक सफाई कर्मचारी घायल
- मई- अली नगर बाजार में आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त
- जून- गोलघर की दुकान में घुसे दो सांड़ों के चलते हजारों का नुकसान