{"_id":"5dd0fee08ebc3e5494743d53","slug":"bsp-up-chief-speaks-against-bjp-government-during-meeting-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- नौजवानों को धोखा दे रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- नौजवानों को धोखा दे रही है सरकार
Sun, 17 Nov 2019 01:33 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
मुनकाद अली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने गोरखपुर में एक बैठक के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है चारों तरफ अराजकता का माहौल है। यह सरकार नौजवानों को गुमराह करने का काम कर रही है। इसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
मुनकाद अली शनिवार को देवरिया बाईपास स्थित अंबे पैलेस में आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। पहली बार क्षेत्र में आए प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि 1984 से 2007 तक पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार बनी थी। यह पार्टी के कुछ साथियों की कमजोरी का नतीजा था कि हम अपनी उपलब्धियों को जनता को बता नहीं पाए और पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। एकबार फिर उसी जोश के साथ अपना संगठन दोबारा खड़ा कर सत्ता में आएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नौजवानों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। नौकरी के नाम पर संविदा पर कर्मचारियों को रखा जा रहा है। बहुत से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।