{"_id":"575086ae4f1c1b7f2f10922a","slug":"bsnl-expands-the-3g-network-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थ्रीजी की स्पीड होगी और अच्छी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थ्रीजी की स्पीड होगी और अच्छी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल बढ़ाएगा 3जी की स्पीड
नेटवर्क की दिक्कत से परेशान लोगों ने बीएसएनएल के बारे में कई तरह की धारणाएं बना रखी हैं। बीएसएनएल का फुलफार्म लोगों ने भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड के बजाय भाई साहब नहीं लगेगा का जुमला गढ़ रखा है। इस तरह के जुमले से छुटकारा पाने के लिए बीएसएनएल शहर के टॉवरों में तकनीकी सुधार करने जा रहा है। इससे थ्री जी की स्पीड पहले से और बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा मोबाइल नेट का सदुपयोग करने वालों को इसका लाभ मिलेगा।
गोरखपुर शहरी क्षेत्र में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के करीब एक लाख उपभोक्ता हैं, जो बीएसएनएल की थ्रीजी सहित अन्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। मगर खराब नेटवर्क के चलते उनका परेशान होना लाजमी है। वहीं सीमित उपभोक्ताओं के चलते बीएसएनएल की आय भी प्रभावित होती है। इन सब झंझटों से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए बीएसएनएल शहरी क्षेत्र के 90 टॉवरों में विशेष किस्म का उपकरण लगाने जा रहा है, जिसके लगने के पश्चात नेटवर्क और मजबूत होगा। इससे मोबाइल में थ्री जी की स्पीड और अच्छी होगी। साथ ही बिजली की भी बचेगी।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक रामजी तिवारी ने बताया कि शहर के टॉवरों में खास तकनीक से बना जेडटीई कंपनी का एक्यूपमेंटलगाया जाएगा। यह काम जून माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि यह विशेष किस्म का उपकरण है, इसके लगने के बाद बिजली की खपत भी काफी कम होगी और नेटवर्क बेहतर होगा।