फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   brd medical college dispute

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बीच विवाद गहराया, दी तहरीर

Sun, 30 Jun 2019 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
brd medical college dispute
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बीच विवाद गहराया
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग में विभागाध्यक्ष और डॉक्टर के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को बंद कमरे में हाथापाई की घटना के बाद रविवार को विभागाध्यक्ष ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि डॉक्टर बेवजह उलझ गए और मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विवाद विभागाध्यक्ष डॉ. आरके रावत और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मामून खान के बीच हुआ था। बकौल डॉ. मामून, शनिवार को उनकी ओपीडी थी। वह सुबह नौ बजे ही विभाग में पहुंच गए थे, मगर हाजिरी रजिस्टर विभागाध्यक्ष ने कमरे में बंद करा दिया था। ऐसे में वह ओपीडी में मरीजों का इलाज करने लगे। विभागाध्यक्ष 10 बजे के बाद पहुंचे। करीब 10:30 बजे चपरासी को विभागाध्यक्ष के कमरे से हाजिरी रजिस्टर लाने को भेजा। मगर उन्होंने रजिस्टर भिजवाने से इनकार कर दिया। उधर, विभागाध्यक्ष डॉ. आरके रावत ने दिए तहरीर में कहा है कि शनिवार की दोपहर लगभग 12:10 बजे डॉ. मामून खान विभागीय कक्ष में आए और बहस करने लगे। मना करने पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया और फिर उग्र होकर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है दोनों के बीच विवाद
डॉ. आरके रावत और डॉ. मामून खान के बीच इसके पहले भी विवाद हो चुका है। डॉ. मामून ने विभागाध्यक्ष पर असहयोग व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत प्राचार्य से की थी। हालांकि उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इससे पूर्व डॉ. रावत का पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एमक्यू बेग से भी विवाद हो चुका है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था लेकिन बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed