फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy died in nursing home

बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा

Sun, 03 Nov 2019 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
boy died in nursing home
बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा
विज्ञापन

पादरी बाजार। फातिमा बाईपास स्थित एक नर्सिंग होम में आठ वर्षीय बच्चे की मौत के बाद शनिवार को तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस के समझाने पर घरवाले बिना शिकायत किए बच्चे का शव लेकर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही से इंकार किया।

जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जनपद के हाटा कलेसर चौराहा निवासी मनीष यादव का आठ वर्षीय पुत्र अमन यादव अपनी मां के साथ पिपराइच के ग्राम महरी स्थित अपनी ननिहाल में छठ व्रत पर शुक्रवार को आया था। शनिवार की दोपहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। बाइक चालक फरार हो गया। आनन फानन परिजन बच्चे को लेकर पिपराइच के निजी अस्पताल गए जहां गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घरवाले बच्चे को लेकर एक अस्पताल पहुंचे जहां कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया था। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि कि परिजन गंभीर हालत में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जो अस्पताल गेट से ही उल्टी करते हुए इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा था। चिकित्सक अभी इलाज शुरू करते इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर व अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप गलत है। मृत बच्चे के घरवालों ने कहीं कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई इस वजह से अस्पताल का नाम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed