{"_id":"57deb3c94f1c1b0e4ea823cd","slug":"book-fair-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसंद की किताबें देख चहक उठे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसंद की किताबें देख चहक उठे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
कचहरी क्लब में आयोजित पुस्तक मेले में बच्चे।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी क्लब में लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के तीसरे दिन इतवार का पूरा असर दिखा। स्कूल बंद होने से बच्चों की मेले में बड़ी संख्या में आवग रही। अभिभावकों के साथ मेले में पहुंचे बच्चों ने पसंद की किताबों की जमकर खरीदारी की।
बच्चों के लिए मेले का ज्यादा आकर्षण महापुरुषों की जीवनी और अंग्रेजी उपन्यास को लेकर रहा। नरेंद्र मोदी, अब्दुल कलाम, आइंस्टीन, नेल्सन मंडेला, बिल गेट्स, गांधी, नेहरू जैसे महापुरुषों की जीवनियां बच्चों को खूब भाईं। पीएम पब्लिकेशन के स्टाल संचालक विश्वजीत ने बताया बच्चों तक ये जीवनी पहुंचे, इसके लिए उनका प्रकाशन 75 टाइटिल किताबों को महज 40 रुपये में बेच रहा है।
उन्होंने बताया कि तीन दिन में सभी टाइटिल की 60 फीसदी किताबें बिक चुकी हैं। पद्म बुक कंपनी के संजय कुमार ने बताया कि कहानी और कोर्स की किताबों की भी काफी डिमांड है। इसे देखते हुए कंपनी 50 से ज्यादा टाइटिल किताबें 20 रुपये में बेच रहा है। बच्चों में शिडनी शेल्डन, स्टेफन किंग, जॉन ग्रेशम, डेनियल स्टीव के उपन्यास का चार्म है। इनके उपन्यास बच्चे खूब खरीद रहे हैं। तिरुमाला सॉफ्टवेयर पर डिजिटल किताबों के स्टाल पर भी काफी भीड़ रही। स्टाल पर बजता ‘लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा’ गीत बच्चों को बरबस ही अपनी ओर खींच रहा था। स्टाल के संयोजक प्रदीप और सचिन ने बताया कि ग्रामर, स्पोकेन इंग्लिश और प्रतियोगी परीक्षाओं की डिजिटल किताबें बच्चों को आकर्षित कर रही हैं।