फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Book fair second day

पुस्तक मेले में इतिहास के साथ यथार्थ पर रहा जोर

Sat, 17 Sep 2016 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Sep 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
Book fair second day
कचहरी क्लब में आयोजित पुस्तक मेले में उमड़े लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
कचहरी क्लब में शुक्रवार से लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का दूसरा दिन ऐतिहासिक और ययार्थवादी किताबों के नाम रहा। लगभग सभी स्टालों पर पाठक ऐसी किताबों को तलाशते नजर आए और खरीदारी की। नरेंद्र कोहली की रामायण पर आधारित पुस्तक ‘अभ्युदय’ और महाभारत को लेकर लिखी गई पुस्तक ‘महासमर’ की खासी डिमांड रही।
विज्ञापन


हिरंब चतुर्वेदी की ‘मुगल शाहजादा खुसरो’ और ‘दो सुल्तान दो बादशाह’ कर्नल स्लीमैन की ‘अवध की डायरी’ की मांग ने ऐतिहासिक किताबों के प्रति पाठकों के लगाव की तस्दीक की। इसके साथ ही मशहूर साहित्यकारों की यथार्थवादी किताबों को लेकर पाठकों की उत्सुकता दिखी। गुलजार की ‘किनारा’ व ‘लेकिन’ रवींद्र कालिया की ‘नौ साल छोटी पत्नी’ और ममता कालिया की ‘सपनों की होम डिलिवरी’ निर्मल वर्मा की ‘लाल टीन का छत’ आसिफ अली का नाटक ‘सुबह का पता’ को भी पाठक तलाशते मिले। राजकमल प्रकाशन के राम सिंह ने बताया कि पाठक मशहूर लेखकों के नए सृजन को लेकर खासी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


साहित्य भंडार के सूर्यबली मिश्रा का कहना था पाठकों को कुछ नया चाहिए और पूरी कोशिश की है कि उन्हें यहां नया मिले। वाणी प्रकाशन के राकेश सिन्हा ने बताया कि युवा अपने विषय से जुड़ी शोध किताबें खोज रहे हैं, ऐसे में ऐतिहासिक किताबों की बिक्री बढ़ गई है। स्टॉल संचालकों ने रविवार को पाठकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई। आयोजक संस्था नवसृजन साहित्य मंच के निदेशक आशीष रंजन ने बताया कि पाठकों को हर तरह की किताबें उपलब्ध कराने की कोशिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला स्टाल पर उमड़ी भीड़

पुस्तक मेले में लगे अमर उजाला के स्टाल के प्रति भी लोगों ने खूब रुझान दिखाया। इस स्टाल पर पूरे दिन पाठकों के आने का सिलसिला जारी रहा। लोग न केवल अमर उजाला की ओर से प्रकाशित सामान्य ज्ञान की किताबों के प्रति आकर्षित दिखे बल्कि इन्हें खरीदा भी। इनमें युवाओं की तादाद सर्वाधिक रही। अमर उजाला की पत्रिका ‘चौपाल’, ‘जॉब’, ‘उड़ान’ भी लोगों को खूब भायी। 

आज के आयोजन

दोपहर 02 बजे : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
शाम 04 बजे : मेंहदी प्रतियोगिता
शाम 06 बजे :  एकल नृत्य प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed