{"_id":"5dfb547a8ebc3e87e86b1eac","slug":"bjp-workers-pay-tribute-saheed-pandit-ram-prasad-vismil-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
Thu, 19 Dec 2019 09:45 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 19 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का शहादत दिवस बृहस्पतिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में बिस्मिल अमर रहे के जयघोष वातावरण में गूंज रहे थे।
गुरुकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला व खेल महोत्सव के 15वें दिन मंडलीय कारागार में सुबह 6.30 बजे सामूहिक शंखनाद और आरती के साथ फांसी स्थल और कोठरी संख्या सात (जहां बिस्मिल ठहरे थे) वहां पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मंडलीय कारागार प्रांगण में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भारती विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एके पांडेय, हरे कृष्ण सिंह, निदेशक, सरस्वती विद्या मंदिर पीजी कॉलेज आर्यनगर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। विकास भारती के विद्यार्थियों ने राष्ट्र्रीय गीत प्रस्तुत किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की यादें इस जिला कारागार में कैद नहीं है बल्कि अमर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
आज प्रदेश सरकार के सहयोग से पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की शहादत स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कराने के लिए लगभग एक करोड़ 88 लाख रुपए जारी किए गए। डॉ. एके पांडेय ने कहा कि बृजेश त्रिपाठी के द्वारा यह जो अनोखा मेला आयोजित किया जाता है निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र है। आयोजक बृजेश राम त्रिपाठी व संचालन रमेश चंद्र त्रिपाठी रहे।