फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp mp harish dwivedi big statement on Congress General Secretary priyanka gandhi

बीजेपी सांसद का बयान, 'प्रियंका दिल्ली में जींस पहनती हैं, जनता के बीच साड़ी में आती हैं'

Sun, 10 Feb 2019 12:18 PM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 10 Feb 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
bjp mp harish dwivedi big statement on Congress General Secretary priyanka gandhi
बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी - फोटो : एएनआई
प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद सियासी गलियारों में हलचल मची है। विपक्ष के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। इस बार यूपी के बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने उनके पहनावे पर भी विवादित बयान दे डाला। 
विज्ञापन




द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। जैसे ही प्रियंका क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वह साड़ी और सिंदूर लगाकर आती हैं। 
विज्ञापन

आपको बता दें कि सांसद शनिवार को यह बयान बस्ती में आयोजित एक समारोह में दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला। सांसद ने कहा कि राहुल फेल हैं, तो प्रियंका भी फेल हैं। 


सांसद की सफाई
खबर मीडिया में चलने के बाद सांसद हरीश द्विवेदी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जो क्लिप चलाई जा रही वह सही नहीं है। किसी पत्रकार ने शनिवार को आईटीआई परिसर बस्ती में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से लौटते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे पर सवाल किया कि दिल्ली में जीन्स टॉप और यूपी में साड़ी पहनती हैं। कितना असर पड़ेगा। पत्रकार की ही बात रीपीट की थी कि इसे तो सभी जानते हैं। राहुल और प्रियंका के चुनाव मैदान में आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed