फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp leader shivpartap

शिवप्रताप का वनवास खत्म, जाएंगे राज्यसभा

Tue, 31 May 2016 12:29 AM IST
Updated Tue, 31 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
bjp leader shivpartap
भाजपा
टीपी शाही
विज्ञापन

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवप्रताप शुक्ला का सियासी वनवास खत्म हो गया। 14 साल बाद वह देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने जा रहे हैं। 2002 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही वह हाशिए पर थे। सूर्यप्रताप शाही के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी गई। लक्ष्मीकांत वाजपेयी के समय से वह प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन का कार्य देख रहे हैं।


पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवप्रताप शुक्ला का सियासी सफर संघ की पाठशाला से शुरू हुआ। लंबे समय तक वह कानपुर और इलाहाबाद में संगठन मंत्री रहे। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में भी कार्य किया। 1989 में सबसे पहले भाजपा ने उन्हें सदर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा। अपनी उपयोगिता साबित कर उन्होंने कांग्रेस हुकूमत में मंत्री रहे पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री को हराकर स्थानीय सियासत में भूचाल ला दिया। वहां से उनका सियासी सफर आगे बढ़ता गया। 1991, 1993, और 1996 में लगातार विधायक चुने गए। वह सबसे पहले कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री बने। उसके बाद राजनाथ, रामप्रकाश गुप्त की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे।
विज्ञापन



इस दौरान ही सांसद महंत आदित्यनाथ से उनका मतभेद हो गया। दूरी इस कदर बढ़ी कि दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। एक तरफ सत्ता का दबाव तो दूसरी तरफ मंदिर की प्रतिष्ठा। दोनों के बीच खाई इस कदर बढ़ी कि 2002 के विधानसभा चुनाव में महंत आदित्यनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी खड़ी कर हिंदू महासभा के बैनर पर राधा मोहनदास अग्रवाल को भाजपा के खिलाफ मैदान में उतार दिया। परिणाम महंत के पक्ष में गया। उनकी हनक बढ़ती गई और पार्टी खामोशी ओढ़ती गई। तभी से शुक्ला को कोई टिकट नहीं मिल पाया। फिर भी वह संगठन की जिम्मेदारी निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में निभाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर पार्टी मिशन-2017 में लग गई है। सामाजिक समीकरण के तहत पार्टी ने ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष की जगह पिछड़े वर्ग के केशव मौर्य को अध्यक्ष बनाया। हृदयनारायण दीक्षित का विधान परिषद कार्यकाल समाप्त हो गया। इधर बसपा ने तीसरी बार सतीश मिश्रा को राज्यसभा में भेज कर ब्राह्मणों को अपने पाले में करने का दांव चला। नतीजे स्वरूप भाजपा ने जातीय समीकरण साधने और ब्राह्मणों को संदेश देने के लिए शिवप्रताप को राज्यसभा में भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed