फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP gives ticket to Ravi Kishan from Gorakhpur Lok Sabha constituency

भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को गोरखपुर से दिया टिकट

Mon, 15 Apr 2019 06:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 15 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
BJP gives ticket to Ravi Kishan from Gorakhpur Lok Sabha constituency
ravi kishan - फोटो : ani

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनावों के लिए सात और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को गोरखपुर से मैदान में उतारा है। वह 17 अप्रैल को गोरखपुर आएंगे। संत कबीर नगर से जूता-कांड में शामिल शरद त्रिपाठी का टिकट काटकर प्रवीण निषाद को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, आंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी, संत कबीर नगर से प्रवीण निशात, देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी, जौनपुर से केपी सिंह और भदौही से रमेश बिंद को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में लोकसभा की नौ सीटें हैं। अब भाजपा ने सभी सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए हैं। गोरखपुर शहर संसदीय सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठता से जुड़ी है, इसलिए प्रत्याशी के नाम के एलान में देरी हुई। अब भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को चुनाव मैदान में उतारकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतकबीर नगर से प्रत्याशी चयन पर भाजपा की दुविधा ज्यादा थी। सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच  मारपीट के बाद भितरघात की आशंका थी। अब भाजपा ने अति पिछड़ा उम्मीदवार उतारकर सारे समीकरण साधने की कोशिश की है। गोरखपुर शहर संसदीय सीट संतकबीरनगर से जुड़ी है। 

निषाद मतदाताओं की संख्या करीब दो लाख है। भाजपा को भरोसा है कि प्रवीण निषाद दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, ब्राह्मण मतदाता नाराज न हों, इसका भी पार्टी ने ख्याल रखा है। सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट तो काटा गया लेकिन उनके पिता और पूर्व प्रदेश  अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी को देवरिया से भाजपा प्रत्याशी बना दिया गया। देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने पहले ही चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था।

रवि किशन का राजनीतिक करियर
यूं तो रवि किशन के राजनीतिक पारी की शुरुआत 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त ही हो गई थी। 2014 में रवि किशन कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जनपद जौनपुर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि रवि किशन चुनाव हार गए थे। चुनाव हारने के बाद रवि किशन ने 2017 में कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed