फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp announces mahanagar and mandal comettie name

भाजपा जिला महानगर मंडल अध्यक्ष घोषत

Fri, 15 Nov 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
bjp announces mahanagar and mandal comettie name
भाजपा महानगर व जिले के मंडल अध्यक्ष घोषित
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के महानगर व जिले के मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियाें की घोषणा हो गई। महानगर चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य व सह चुनाव अधिकारी चौधरी शिवेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा की।
जिले के चुनाव अधिकारी अशोक चौरसिया तथा सह चुनाव अधिकारी विनोद यादव ने जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। वहीं महानगर इकाई में शामिल ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से संबंधित तीन मंडल क्षेत्र के अध्यक्षों के नाम का एलान नहीं किया गया। जल्द ही उनके नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि उनके नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और मेहनत के बल पर 2022 के चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि
गोरक्षनगर मंडल से सतसुकृत, राप्तीनगर मंडल से अजय मणि त्रिपाठी, मालवीयनगर से अष्टभुजा श्रीवास्तव, दीनदयाल मंडल से सिद्धांतो घोष, आर्यनगर मंडल से सूर्यप्रकाश शर्मा, गीतानगर मंडल से रूपेश गुप्ता को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं, गोरखनगर मंडल से विनय राय, राप्तीनगर मंडल से श्याम जी श्रीवास्तव, मालवीय नगर मंडल से अभिषेक सिंह, दीनदयालनगर मंडल से अखिलेंदु श्रीवास्तव, आर्यनगर मंडल श्रवण पटेल, सच्चिदानंद शर्मा को जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।
जिले के अंतर्गत आने वाले मंडलों के अध्यक्ष
पीपीगंज से राकेश चौधरी, कैंपियरगंज से राकेश मणि धीरज, जंगल कौड़िया से चंद्रप्रकाश द्विवेदी, भटहट से विनय सिंह जीतन, पिपराइच से राजेश जायसवाल, चरगावां से दयाशंकर मिश्र, पाली से शिवचरण, सहजनवां से नरेंद्र कुमार शुक्ला, उनवल से रामप्रकाश चौरसिया, पिपरौली से धर्मराज गौड़, खजनी से धरनी धर राम त्रिपाठी, महदेवा बाजार से सुरेंद्र सिंह, बेलघाट से तारकेश्वर मिश्र, ब्रह्मपुर से चंदन मिश्र, चौरीचौरा से योगेंद्र जायसवाल, विशुनपुर मटियरा से सुग्रीव तिवारी, सरदारनगर से विनोद शर्मा, कौड़ीराम से अनिल दुबे, गगहा संतोष कुमार चंद, उरूवा अमित चंद पांडेय, नरहरपुर सुनील कुमार सिंह, गोपालपुर संतोष त्रिपाठी, गोला देवेश निषाद, बड़हलगंज अखंड शाही।

मंडलों के जिला प्रतिनिधि
पीपीगंज से अजीत सिंह, कैंपियरगंज से कौलवास सिंह, जंगल कौड़िया से सदानंद शर्मा, भटहट से धर्मेंद्र मिश्र, पिपराइच से जय सिंह, चरगांवा से नरेंद्र सिंह, पाली से दयाशंकर सिंह, सहजनवां से सुरेश यादव, पिपरौली से जर्नादन प्रसाद श्रीवास्तव, खजनी से दिलीप शर्मा, महदेवा बाजार से बेनीमाधव यादव, ब्रह्मपुर से रामदयाल निषाद, चौरीचौरा से अवध नारायण, सरदारनगर से सुरेंद्र सिंह, कौड़ीराम से जगदीश चौधरी, उरूवा से सत्यवान गुप्ता, गोपालपुर से सुशील दुबे, गोला से निलेश दुबे, बड़हलगंज से विश्वामित्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed