फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   big pimples on face are cause of infertility

चेहरे के बड़े मुंहासे बांझपन के भी लक्षण

Mon, 19 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
big pimples on face are cause of infertility
समारोह में डाक्टरों को मेयर डा.सत्या पाण्डेय ने सम्मानित किया। - फोटो : Rajesh Kumar
होम्या फ्रेंड्स संस्था के तत्वाधान में रविवार को स्थानीय एक होटल में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि होम्योपैथिक दवाएं कई ऐसी बीमारियों पर भी कारगर है जिसमें एलोपैथिक दवाएं भी ठीक से काम नहीं कर पाती। सबसे बड़ी बात यह है कि इन दवाओं का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।
विज्ञापन


ग्वालियर की डॉ. सपना गुप्ता ने बताया कि किशोरियों के चेहरे पर मुंहासे को गंभीरता से लेना चाहिए। इसे सिर्फ चेहरे की खूबसूरती ही नहीं बिगड़ती बल्कि बांझपन का भी संकेत है। मुंहासे यदि दवाएं से ठीक नहीं हो रहे हैं तो फिर बांझपन हो सकता है। इसे विज्ञान की भाषा में पॉलिस्टिक ओवेरियल सिंड्रोम कहते हैं। इस बीमारी में अंडाशय के अंदर गांठों का गुच्छा बन जाता है। शादी के बाद ऐसी लड़कियां मां नहीं बन पाती है। बांझपन के करीब 70 फीसदी मामलों में यही बीमारी सामने आती है।
विज्ञापन


गुजरात की डॉ. हेमा पारिख ने बताया कि मां यदि तनाव ग्रस्त हो तो बच्चे को सेरेब्रल पल्सी बीमारी हो सकती है। इसका दूसरा कारण बच्चेदानी का पानी सूखने, गर्भवती के तनाव में रहने या बच्चे के जन्म के बाद देरी से रोना भी होता है। इसमें बच्चे का विकास सामान्य बच्चे से कम होता है। अभिभावक इसका ध्यान नहीं देते हैं मगर यह आगे चलकर दिक्कत करने लगता है। इसका भी होम्योपैथिक में सटीक इलाज मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होम्योपैथिक चिकित्सक आए थे। डॉ. एमपी सिंह, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. संदीप कैलाश, डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, डॉ. रूप कुमार बनर्जी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed