फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bicycle rally of samajwadi party ends

साइकिल यात्रा खत्म, अब नतीजे का इंतजार

Wed, 11 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 11 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
bicycle rally of samajwadi party ends
टाउनहाल गांधी प्रतिमा के पास सपा के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मोहसीन खान व अन्य। - फोटो : shivharsh
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक मई से शुरू हुई सपाइयों की साइकिल यात्रा मंगलवार को समाप्त हो गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रा के अलावा जगह-जगह चौपाल लगाकर लोगों को न केवल पार्टी की नीतियों के बारे में बताया बल्कि उनके बीच सपा की उपलब्धियां भी गिनाईं। हालांकि 10 दिन तक चली इस कवायद का नतीजा 2017 के विधानसभा चुनाव में ही आएगा। सपाइयों की मेहनत कितनी सफल रही इसके लिए फिलहाल उन्हें अभी नतीजे का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उधर समाजवादी संदेश यात्रा के अंतिम दिन भी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह साइकिल यात्रा निकालने के साथ ही सभाएं कर पार्टी की योजनाएं और कामों का प्रचार-प्रसार किया। टाउनहाल पर हुई जनसभा में जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान ने संदेश यात्रा को सफल बताते हुए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2012 के विधान सभा चुनाव में जनता से जितने भी वादे किए थे, उन सभी को पूरा किया। प्रदेश सरकार ने किसान, गरीब, नौजवान, मजदूर, सभी के  विकास के लिए काम किया। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक चली साइकिल यात्रा को जनता का पूरा सहयोग मिला। शहर विधान सभा के प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुखिया ने शहर के विकास के लिए जितना काम किया, उतना किसी ने नहीं किया। इंजीनियरिंग कालेज को विश्वविद्यालय का दर्ज देने समेत, रुस्तमपुर व मोहद्दीपुर में फ्लाईओवर की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने सपा की जड़े और गहरी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को महानगर महासचिव अमीरूद्दीन अंसारी, महानगर सचिव अवधेश पांडेय, राधेश्याम सिंह, जियाउल इस्लाम, रवि श्रीवास्तव, अशोक चौधरी, रामजतन यादव, राजकुमारी, बिंदा देवी, उर्मिला और गवीश दूबे ने भी संबोधित किया। इस दौरान राम सिंह, पन्नेलाल पहलवान, रामधारी यादव, नवीन यादव, कीर्तिनिधि पांडेय, अशोक यादव, जफर अमीन डक्कू, राजीव पाण्डेय, राघवेंद्र तिवारी राजू, अभिमन्यु यादव, जवाहर यादव, पार्षद सुनील कुमार यादव, हाजी शकील अंसारी, इनामुल्लाह खां, संदीप त्रिपाठी, कपिलमुनि यादव, दिलीप यादव, राजेश यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed