फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   beat pregnant women, serious

छेड़खानी की पीड़िता को आरोपियों ने जमकर पीटा, गंभीर

Sun, 01 Sep 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
beat pregnant women, serious
छेड़खानी का केस दर्ज कराने पर घर में घुसकर गर्भवती को पीटा
विज्ञापन

- महिला की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
- घर में सोने के दौरान गर्भवती से हुई थी छेड़खानी, दुष्कर्म की कोशिश
- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर तांडव मचाने वालों पर भी केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके में घर में सोई गर्भवती महिला से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कराने से नाराज आरोपी के घरवालों ने शनिवार को जमकर तांडव मचाया। घर में घुसकर केस दर्ज कराने वाली महिला की पिटाई कर दी जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, मां की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले की तहरीर पर भी मारपीट का केस दो लोगों पर दर्ज किया है। पुलिस का तर्क है कि दोनों पक्ष से मारपीट हुई है। उधर, छेड़खानी के आरोपी भगत को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
गुलरिहा इलाके के एक गांव में घर में घुसे पड़ोसी युवक ने बृहस्पतिवार की रात मां के साथ सोई शादीशुदा बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। एक युवक महिला का मुंह दबाकर उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा था। महिला के शोर मचाने पर घरवाले जग गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए यह देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह महिला की तहरीर पर आरोपी भरत निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शुक्रवार को महिला का एक रिश्तेदार जब थाने में केस दर्ज कराने पहुंचा तो उसके साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाना चाहती थी। इसी का विरोध करने पर रिश्तेदार सीआरपीएफ जवान को सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा था। केस दर्ज होने से नाराज आरोपी के परिजनों ने शनिवार को पीड़ित महिला और उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

...
शनिवार को दोनों पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। दोनों पक्ष से केस दर्ज किया गया है। गर्भवती का आरोप है कि पेट पर लात मारा गया उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज राय, इंस्पेक्टर, गुलरिहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed