{"_id":"5de96b9a8ebc3e54d146c388","slug":"bawariya-giroh-gorakhpur-city-news-gkp33209712","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब रात को वारदात करने वालों की खैर नहीं, गोरखपुर पुलिस ने बनाया सुपर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात को वारदात करने वालों की खैर नहीं, गोरखपुर पुलिस ने बनाया सुपर प्लान
Fri, 06 Dec 2019 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ने परखी महिला सुरक्षा की हकीकत व पुलिस की सक्रियता
- फोटो : rajesh kumar
बावरिया जनजाति के बदमाश शहर में वारदात न कर पाएं, इसके लिए पुलिस घुमंतू जाति के लोगोें की विशेष निगरानी करेगी। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने 11 ऐसे स्थानों को चिन्हित कर पुलिस की ड्यूटी लगाई है, जहां पर घुमंतू जाति के लोग ठहराव लेते हैं। पूर्व के वर्षों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब ये लोग खासकर ठंड के मौसम में यहां आकर ठहरते हैं और फिर वारदात कर फरार हो जाते हैं। इन स्थानों पर पहरेदारी करने वाली पुलिस टीम को रात्रि प्रहरी नाम दिया गया है।
जनजातीय लुटेरों को रोकने के लिए जिन स्थानों को चिह्नित किया गया है, उसमें वे रास्ते भी शामिल हैं, जिनसे होकर शहर की सीमा में प्रवेश किया जाता है। इसके अलावा रेलवे और बस स्टेशनों पर भी नजर रखी जाएगी। रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और रेल लाइन तथा सड़क के किनारे डेरा डाल कर रहने वाले भी पुलिस के रडार पर रहेंगे। रात्रि प्रहरी इनसे पूछताछ करेंगे तथा मूल पते की जानकारी कर उनका सत्यापन कराएंगे।
इस संबंध में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ का कहना है कि ठंड में वारदातों को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है। जनजातीय लुटेरों को रोकने के लिए 11 स्थान चिह्नित किए गए हैं। रात में इन स्थानों पर पुलिस टीम तैनात रहेगी और आने-जाने वालों के गतिविधियों पर नजर रखेगी।

शहर के बाहर के इलाकों में करते है वारदात
जनजातीय बदमाश शहर के बाहरी, नई विकसित कॉलोनियों के घरों को आमतौर पर ज्यादा निशाना बनाते हैं, क्योंकि यहां पर आबादी कम होती है और वारदात कर यह आसानी से फरार हो जाते हैं। इस वजह से पुलिस वालों को ऐसे इलाके में गश्त बढ़ाने का आदेश दिया गया है।
वारदात होते ही 51 जगहों पर सक्रिय हो जाएगी पुलिस
गोरखपुर। लूट, छिनैती जैसी वारदात होते ही शहर के 51 जगहों पर पुलिस सक्रिय हो जाएगी। वायरलेस पर ऐसी घटनाओं की सूचना प्रसारित होते ही पुलिस चेकिंग शुरू करेगी ताकि बदमाश भाग ना सकें। इसका खाका तैयार कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
वहीं 37 जगहों पर रात में पुलिस नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग करेगी ताकि वारदात होने से रोका जा सके। ाटनाओं के होने पर अक्सर यही सामने आता है कि पुलिस के सक्रिय होने से पहले ही बदमाश वारदात कर फरार हो जाते हैं, फिर पुलिस को बदमाश को पकड़ने में लंबा समय लग जाता है। इसे देखते हुए शहर में 51 प्वाइंट ऐसे बनाए गए हैं जहां नाकाबंदी कर पुलिस बदमाश को दबोच सके। इसी तरह नियमित चेकिंग के लिए 37 प्वाइंट बनाए गए हैं।