{"_id":"5d6c299e8ebc3e93c4189ad1","slug":"basic-shikcha-rajya-mantri-visited-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp319902034","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी सुविधाओं का रोना रोने से नहीं चलेगा काम : सतीश द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियादी सुविधाओं का रोना रोने से नहीं चलेगा काम : सतीश द्विवेदी
विज्ञापन
भाजपा बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुनियादी सुविधाओं का रोना रोने से नहीं चलेगा काम : सतीश द्विवेदी
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जाए। सिर्फ बुनियादी सुविधाओं का रोना रोने से काम नहीं चलेगा। जो संसाधन हैं उनमें बेहतर काम कैसे किया जा सकता है, इसका विकल्प तलाशें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि अंतर जनपदीय एवं जिले के भीतर आनलाइन स्थानांतरण नवंबर से शुरू होगा और मार्च में स्थानांतरण हो जाएगा। फ्लाईंग स्क्वायड कभी भी, कहीं भी जांच के लिए औचक निरीक्षण कर सकती है।
उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर गठित फ्लाइंग स्क्वॉयड पर किसी का दबाव नहीं रहेगा। जांच के साथ ही टीम संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगी। चार सितंबर की शाम को मुख्यमंत्री प्रेरणा एप को लांच करेंगे। दो महीने तक शिक्षक अपने मोबाइल पर इसका प्रयोग करेंगे लेकिन इस दौरान कोई दबाव नहीं रहेगा। दो महीने के बाद सभी को टैबलेट मिल जाने के बाद यह अनिवार्य कर दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की छुट्टी ऑफलाइन नहीं स्वीकार होगी। प्रेरणा एप पर ही छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा। सभी को सेल्फी लेकर भेजनी होगी। बेसिक शिक्षा मंत्री ने खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे।
बैठक में एडी बेसिक गोरखपुर-बस्ती मंडल डॉ.एसपी त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, सभी खंड शिक्षा अधिकारी और सभी जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गुरु गोरक्षनाथ का लिया आशीर्वाद
गोरखपुर। मंत्री बनने के बाद गोरखपुर प्रथम आगमन पर बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में जाकर गुरु गोरक्षनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी से मिलकर तमाम विषयों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. विनय राय, मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र, रणविजय शाही, त्रिपुरेश्वर नाथ पांडेय, निखिल मोटानी, शुभम मिश्र, ऋषि तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।