{"_id":"575d80b44f1c1bd36311b793","slug":"barne-ward-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बर्न वार्ड में मरीज गर्मी से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बर्न वार्ड में मरीज गर्मी से बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में मरीज दो घंटे गर्मी से बेहाल रहे। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन के दावे की हकीकत भी सामने आ गई। कहने को तो वार्ड में जेनरेटर का कनेक्शन है मगर कुछ पंखे ही इससे चल रहे थे। बाकी के पंखे और एसी का कनेक्शन जेनरेटर से नहीं किया गया है।
वार्ड में बर्न मरीजों के लिए अलग से केबिन बनाई गई है। रविवार को 12 गंभीर मरीज इसमें भर्ती थे। सुबह साढ़े दस बजे अचानक लाइट चली गई। पहले तो मरीजों ने थोड़ी देर तक इंतजार किया फिर लाइट नहीं आई तो मरीजों के तीमारदारों ने इसकी शिकायत की। रविवार का दिन होने की वजह से उनके दर्द को सुनने वाला भी कोई नहीं था। वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी से बेहाल देखकर तीमारदार भी खुद की व्यवस्था में ही भलाई समझे और मरीज बाहर से हाथ पंखे से मरीजों को राहत देने की कोशिश करते रहे। करीब दो घंटे तक मरीज गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब लाइट आने पर मरीजों को गर्मी से राहत मिली।
10 पंखों में ही जेनरेटर कनेक्शन
गोरखपुर। मई महीने में दो बार इस तरह की दिक्कत से मरीजों को रूबरू होना पड़ा था। तब मरीज के तीमारदारों ने जमकर हंगामा भी मचाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जेनरेटर कनेक्शन देने की बात कही और कनेक्शन दिया। बर्न वार्ड में कुल 42 पंखे और एसी लगे हुए है। इसमें से महज दस पंखों में ही जेनरेटर का कनेक्शन दिया गया है। एक भी एसी जेनरेटर से कनेक्ट नहीं है।