फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   banner poster float 24 hour- pr. baijal

24 घंटे में उतारें पोस्टर-बैनर : प्रो. बैजल

Mon, 05 Sep 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Sep 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
banner poster float 24 hour- pr. baijal
यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र नेताओं द्वारा लगाया गया पोस्टर। - फोटो : rajesh
लिंगदोह कमेटी के मानक पर चुनाव प्रचार को लेकर गोरखपुर यूनिवर्सिटी के चुनाव सेल ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। चुनाव अधिकारी संजय बैजल और सतीश चंद्र पांडेय ने सामूहिक रूप सेे सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया है कि यूनिवर्सिटी के आसपास लगे पोस्टर-बैनर को 24 घंटे के अंदर हटा लें, वरना उन्हें चुनाव लड़ने से वंचित करने की कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


चुनाव की घोषणा के बाद रातों-रात यूनिवर्सिटी रोड प्रत्याशियों के पोस्टर-बैनर से पट गया। कई प्रत्याशियों ने तो यूनिवर्सिटी की दीवारों पर ही पोस्टर चिपका दिए हैं। लिंगदोह कमेटी के अनुसार यह आचार संहिता का उल्लंघन है और ऐसा किए जाने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई करना चुनाव सेल की बाध्यता है। ऐसे में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव न लड़ने देने की कार्रवाई की जाएगी। प्रो. बैजल ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को लेकर कुलपति और चीफ प्रॉक्टर की उपस्थिति में 11 सदस्यीय चुनाव कमेटी की बैठक सोमवार को दोपहर बाद हुई, जिसमें तैयारी के हर पहलू पर चर्चा हुई और चुनाव को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रणनीति तैयार की गई। प्रो. बैजल ने बताया कि चुनाव की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, प्रशासन का सहमति मिलते ही उसे जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

प्रशासन की सहमति का होता रहा इंतजार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन की सहमति का इंतजार सोमवार को भी पूरे दिन हुआ लेकिन देर शाम तक सहमति की हरी झंडी यूनिवर्सिटी प्रशासन को नहीं मिल सकी। हालांकि इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार संपर्क साधने की कोशिश हुई लेकिन कोई ठोस जवाब उन्हें नहीं मिल सका। प्रशासन का सहमति पत्र हासिल न होने से यूनिवर्सिटी के चुनाव अधिकारी चुनाव कार्यक्रम के विस्तृत कार्यक्रम तैयार होने के बावजूद जारी करने में असमर्थ दिखे। इसे लेकर तमाम तरह की कयासबाजी भी परिसर में होती रही। कुछ लोग यह कहते भी नजर आए कि प्रशासन की मंशा चुनाव कराने की है ही नहीं, जिसके चलते वह सहमति देने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed