फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bande bharat exp

एनईआर में 110 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत

Thu, 27 Jun 2019 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
bande bharat exp
एनईआर में आज से 110 किमी की
विज्ञापन

रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर। वाराणसी और दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार से पूर्वोत्तर रेलवे के 80 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर 110 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी। इलाहाबाद सिटी से वाराणसी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस अभी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। ट्रैक पर गति बढ़ाने में महज चार महीने ही लगे हैं। भविष्य में इसकी रफ्तार और बढ़ाने की तैयारी है।
वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 200 किलोमीटर प्रति घंटे हैं। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को अभी अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया जा रहा है। इलाहाबाद सिटी से वाराणसी के बीच ट्रेन की रफ्तार अधिकतम 100 किमी ही थी।
विज्ञापन

इलाहाबाद सिटी से वाराणसी तक 80 किमी दूरी में बहुत ही कम समय में 100 किमी प्रति घंटा से गति बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस की गति शुक्रवार से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सिंह, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed