फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bal vigyan congress

गोरखपुर: बाल विज्ञान कांग्रेस में 149 बाल विज्ञानियों ने दिखाई श्रेष्ठ भारत की तस्वीर

Thu, 05 Dec 2019 01:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
bal vigyan congress
आरपीएम ग्रीन सिटी में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि जयंत नार्ली
क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र और आरपीएम ग्रीन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 27वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश भर से जुटे 149 बाल विज्ञानियों ने अपने-अपने प्रजेंटेशन के माध्यम से श्रेष्ठ भारत की तस्वीर पेश की। ‘स्वच्छ, हरित और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए विज्ञान और नवाचार’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में अपने रिसर्च के माध्यम से भावी वैज्ञानिकों ने निर्णायकों को मुरीद बना लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि वैज्ञानिक सोच को वास्तविक रूप में मंच पर लाने के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस बेहतरीन माध्यम है। बच्चों के ‘क्यों’ में भी एक साइंस छिपा हुआ है। अक्सर अभिभावक इसको टाल जाते हैं। इससे बच्चों के मन में उठने वाले कई अहम सवालों के जवाब उन्हें नहीं मिल पाते हैं। बच्चों के व्यक्तिगत विकास में ये क्यों अहम है। इनके जवाबों से बच्चों में जागरूकता के साथ ही प्रोत्साहन भी मिलता है। ये सवाल बच्चे के साथ-साथ परिवार, समाज और देश के विकास में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

189 बालिकाएं और 230 बालक प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक डॉ. वेद मिश्रा ने कहा कि वैज्ञानिक क्रिया विधि को समझना एवं उससे गुजरना समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करता है। वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाता है। आज जरूरत है कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर विकसित भारत का सपना पूरा करें।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा ने बताया कि 189 बालिकाएं और 230 बालक अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए राज्य आयोजन समिति की ओर से 40 निर्णायकों की टीम वैज्ञानिक बीके त्यागी के नेतृत्व में बनाई गई है।

आरपीएम स्कूल के चेयरमैन अजय शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि पूर्वांचल के विद्यार्थियों में अपार मेधा है। समय समय पर यहां के मेधावियों ने प्रतिभा का लोहा पूरे प्रदेश में मनवाया है। इस सम्मेलन के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। संचालन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विवेक सुदर्शन ने किया।

इस मौके पर बाल विज्ञान के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय, डॉ. देवेंद्र शाह, संयुक्त निदेशक राजेश गंगवार, आरपीएम स्कूल की प्रधानाचार्य आराधना शाही आदि मौजूद रहीं।

सूर्य के धब्बे ने जगाया कौतुहल

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से विद्यार्थियों के अंदर वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने के नजरिए से आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत दिन और रात में अलग अलग टेलीस्कोप लगाकर विद्यार्थियों को सूर्य के धब्बे, रात में चंद्रमा की स्थिति और ग्रह नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई। आकर्षण का मुख्य केंद्र वहां लगाई गई साइंस बस रही। इसमें लगे 32 तरह के उपकरणों ने विद्यार्थियों की हर जिज्ञासा को बखूबी शांत किया।

6 दिसंबर को होगा समापन
इस मौके पर राज्य आयोजन समिति की ओर से विभिन्न स्टॉल आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में लगाए गए थे। ये सभी स्टॉल बच्चों के अंदर से अंधविश्वास को दूर करने के साथ-साथ विज्ञान के चमत्कारों को प्रदर्शित कर रहे थे। तीन दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन छह दिसंबर को होगा। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 316 बाल विज्ञानी, 150 शिक्षक/ संचारक समेत वैज्ञानिक गणों के साथ 700 लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed