{"_id":"57680b634f1c1b9a60b47f90","slug":"b-sc-maths-and-bio-group-s-seat-are-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी मैथ और बायो की सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी मैथ और बायो की सीटें फुल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में गणित वर्ग की काउंसिलिंग प्रक्रिया से गुजरते विद्यार्थी
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बढ़ती काउंसिलिंग प्रक्रिया के बीच सीटों के भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार को हुई काउंसिलिंग के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उस हिसाब से बीएससी मैथ और बायो की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। सोमवार को बीएससी बायो में 10 प्रवेश लिए गए जबकि मैथ संवर्ग में 57 अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञान संकाय के डीन प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीएससी बायो में विशेष संवर्ग की और बीएससी मैथ में क्षैतिज आरक्षण की कुछ सीटें ही शेष रह गई हैं, जिसके तहत प्रवेश मंगलवार को लिया जाएगा। उधर बीकॉम प्रवेश प्रक्रिया के संयोजक प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि सोमवार को बीकॉम में कुल 16 प्रवेश लिए गए। इनमें जरनल के पांच, ओबीसी के आठ और एससी वर्ग के तीन अभ्यर्थियों शामिल रहे।
प्रो. सिंह ने बताया कि बीकॉम की 400 सीटों के मुकाबले अब तक 309 प्रवेश लिए जा चुके हैं। प्रवेश लेने वालों में जनरल श्रेणी के 155, ओबीसी के 86, एससी के 66 और एसटी के दो अभ्यर्थी शामिल हैं। मंगलवार को बीकॉम में विशेष संवर्ग के अभ्यर्थियाें का प्रवेश लिया जाएगा। विशेष संवर्ग के अंतर्गत शारीरिक रूप से विकलांग, भूतपूर्व सैनिक आश्रित, कार्यरत रक्षा कार्मिक के आश्रित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कारगिल शहीद के आश्रित, कश्मीर विस्थापित और कर्मचारी पाल्य अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। े