फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Atul Maheshwari Scholarship gave wings to Azad dreams to fly

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने दी हौसले को उड़ान, आजाद बोले- आईएएस बनकर करूंगा देश की सेवा

Sun, 28 Apr 2019 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship gave wings to Azad dreams to fly
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति लाभार्थी आजाद - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी. दूर जंगल से सटे सोनाड़ी खास गांव के रहने वाले आजाद अली ने हाईस्कूल में 89 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता सफी मोहम्मद गांव में कपड़े सिलाई का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने आजाद के हौसले को उड़ान दी। आज उसके ऊपर माता-पिता को गर्व है। 

विज्ञापन


दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार के छात्र आजाद का सपना आईएएस बनना है। आजाद की मां आशिया खातून ने बताया कि बेटा शुरू से ही पढ़ने में तेज है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से परेशानी आ रही थी, लेकिन अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने मुश्किल आसान कर दी। बहन हसीना खातून, भाई सलमान, शहजाद ने भाई की सफलता पर खुशी का इजहार किया। आजाद ने बताया कि वह प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे पढ़ाई करता था। खेल में उसे क्रिकेट पसंद है। गणित विषय में खास रुचि है। प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी पत्रिका पढ़ाने का शौक है। आजाद ने कहा कि गरीब छात्रों के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति वरदान है। इससे न सिर्फ हौसला बढ़ता है, बल्कि आगे बढ़ने में मदद मिलती है।ो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed