फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to Assult with Teenage girl in Gorakhpur

दुष्कर्म की कोशिश में किशोरी के कपड़े फाड़े, मां को सुनाई आपबीती तो...

Sun, 03 Feb 2019 09:55 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 03 Feb 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Attempt to Assult with Teenage girl in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छह दिन पूर्व नित्य क्रिया के लिए बाहर गई एक किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश के दौरान आरोपी युवक ने उसके कपड़े फाड़ डाले। खुद का बचाव कर फटे कपड़े से अपना शरीर ढक कर घर पहुंची किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन


आरोप है कि तीन माह पहले किशोरी के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म भी किया था। घटना की जानकारी किसी को देने पर मां- बेटी की हत्या कर देने की धमकी दी थी। छह दिनों से पुलिस जांच के नाम पर जहां पुलिस टालमटोल कर रही, वहीं दो दफा मामले को दबाने के लिए पंचायत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित मां ने बताया कि उसके पति ईट भट्ठे पर मजदूरी करते है। गरीबी की वजह से घर में शौचालय नहीं है। उसकी 17 वर्षीय बेटी 28 जनवरी की शाम को नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी संग दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के विरोध करने पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। फटे कपड़े लपेट कर बेटी रोती- बिलखती किसी तरह घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। 

आरोप है कि तीन माह पहले उसी युवक ने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। मामले की जानकारी देने पर मां- बेटी की हत्या कर देने की धमकी दी थी। घटना के दिन ही मां अपनी बेटी को लेकर थाने गई और तहरीर दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

आरोप है कि पुलिस की शह पर कुछ लोग शनिवार और रविवार को पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाल कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed