फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ATM locked, attendent wandering

एटीएम पर ताला, भटकते हैं तीमारदार

Sat, 23 Jul 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 23 Jul 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
ATM locked, attendent wandering
मेड‌िकल कालेज
मेडिकल कॉलेज परिसर में लगी एटीएम के आए दिन बंद होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम से रुपये न निकलने पर लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। शनिवार को भी एटीएम में ताला बंद होने की वजह से मरीजों को लेकर आए लोगों को सांसत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज परिसर में तीमारदारों की सहूलियत के लिए एटीएम लगाया गया है। ऐसा नहीं है कि इसका फायदा लोगाें को मिलता ही नहीं है। मरीजों को दवा लिखे जाने के बाद यदि तीमारदार के पास रुपये कम पड़ जाते हैं तो वे सीधे एटीएम की ओर भागते हैं और ऐसे में एटीएम बंद होने पर उनकी परेशानी बढ़ जाती है। शनिवार को तमाम ऐसे तीमारदार वहां भटकते रहे जो रुपये निकालने के लिए प्रयास रहे। आसपास में दूसरा कोई एटीएम नहीं है। कम से मेडिकल कॉलेज से एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही उन्हें दूसरा एटीएम मिल पाता है।
विज्ञापन


दो एटीएम जाना पड़ा
डॉक्टर द्वारा दवा लिखे जाने के बाद चार सौ रुपये कम पड़ रहे थे। मैंने सोचा एटीएम से निकाल लूं मगर ताला बंद था। बाद में कुछ दूरी पर लगे दूसरे एटीएम पर गया वहां पर भी काम नहीं बना तो तीसरे एटीएम से रुपया मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवानंद, तीमारदार

रात में परेशान होना पड़ा
रात में एक मरीज को देखने आया था। उसी समय डॉक्टर ने कुछ दवाएं बाहर से लाने को कहा। दुकानें तो खुली थीं मगर एटीएम बंद था। जेब में उतने रुपये नहीं था। फिर वापस आकर दूसरी जगह से रुपये निकले।
- पटेश्वरी, तीमारदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed