{"_id":"5da2d1738ebc3e93ad105e97","slug":"arogya-medicals-gorakhpur-organises-program-for-celebration-of-naturopathy-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक चिकित्सा दिवस: आरोग्य चिकित्सालय में मिट्टी लेपन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस: आरोग्य चिकित्सालय में मिट्टी लेपन कार्यक्रम
Sun, 13 Oct 2019 12:55 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी लेपन कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
18 नवंबर को आयोजित होने वाले विश्व प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को गोरखपुर के राप्ती नगर स्थित आरोग्य प्राकृतिक चिकित्सालय में मिट्टी लेपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार में बहुत विश्वास था। 18 नवंबर 1945 को गांधी जी ने 'ऑल इंडिया नेचर क्योर फाउंडेशन ट्रस्ट' की स्थापना की थी। इसलिए देश में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। हर साल इस दिन को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन