{"_id":"57acddae4f1c1bee07ee5657","slug":"annoyed-at-the-delay-in-production-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में देरी पर नाराज हुए डायरेक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में देरी पर नाराज हुए डायरेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह
- फोटो : rajesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने गुरुवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेडियम के कार्यालय के निर्माण में हो रही देरी पर वह नाराज हुए। प्रशिक्षकों ने जब उनसे कुश्ती और बैडमिंटन हॉल में बरसात में टपकने की शिकायत की तो उन्होंने खेल निदेशालय को लिखित शिकायत भेजने को कहा।
डॉ. आरपी सिंह गुरुवार को दो बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव और दिलीप कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय का काम पूरा न होने पर वह नाराज हुए, लेकिन जब उन्होंने कार्यालय में काम देखा तो खुश हो गए। इसके बाद वह कुश्ती और बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे। कुश्ती प्रशिक्षक हरेराम ने उन्हें बताया कि बरसात में हॉल की छत टपकती है। इसकी शिकायत वह कुश्ती हॉल का निर्माण करने वाली एजेंसी से कर चुके है। डायरेक्टर ने लिपिक को निर्देश दिया कि वह कुश्ती और बैडमिंटन हॉल की कमियों का लिखित मेल खेल निदेशालय भेजें। इसके बाद डायरेक्टर ने स्टेडियम में तैनात प्रशिक्षकों की रिपोर्ट चेक की।
उन्होंने उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप को निर्देश दिया कि अगर कोई प्रशिक्षक समय से नहीं आता है और अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट खेल निदेशालय को भेजें। संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश में खेलकूद का माहौल फिर से तैयार हो रहा है। रियो ओलंपिक में यूपी से नौ खिलाड़ियों का हिस्सा लेना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।