फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   anil new AIG stamp

अनिल बने नए एआईजी स्टांप

Fri, 12 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 12 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
अनिल कुमार सिंह गोरखपुर के नए एआईजी स्टांप बनाए गए हैं। इसके पहले यहां तैनात रामशंकर सिंह की तैनाती लखनऊ  स्थित रजिस्ट्री मुख्यालय में कर दी गई है। नए एआईजी के यहां अगले सप्ताह तक चार्ज संभालने की उम्मीद है। इससे पहले वह सब रजिस्ट्रार पद से प्रोन्नत होकर करीब तीन महीने से मुख्यालय पर बतौर एआईजी स्टांप तैनात थे। 
विज्ञापन


उधर, फर्जी बैनामों को निरस्त कर तमाम गरीबों की मदद के लिए एआईजी रामशंकर सिंह याद किए जाएंगे। करीब तीन साल तक गोरखपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने 24 से अधिक फर्जी स्टांप निरस्त कराए थे। सूबे में सबसे ज्यादा फर्जी बैनामों को निरस्त करने का रिकार्ड उनके नाम दर्ज है। इनमें कई जटिल मामले भी शामिल हैं। करीब दो साल पहले बालापार में जहां दो भाइयों की मौत के 10 साल बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके वारिसों की जमीन हड़प ली गई थी, वहीं जेल में सजा काट रहे व्यक्ति के नाम की जमीन भी जालसाजों ने नहीं छोड़ी। पति की मौत के बाद मुंबई में गंभीर बीमारी का इलाज करा रही बड़हलगंज क्षेत्ऱ की महिला की जगह दूसरी महिला द्वारा रजिस्ट्री दफ्तर में खड़े होकर जमीन बेच देने जैसे कई मामलों को सुलझाकर एआईजी रामशंकर चर्चा में आ गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि अगस्त 2013 में शासन ने सिविल कोर्ट के साथ ही एआईजी को भी फर्जी बैनामों के मामलों में सुनवाई का अधिकार दिया। तब से अब तक जिले में 30 फर्जी बैनामे निरस्त किए जा चुके हैं। इस मामले में गोरखपुर सूबे में पहले पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed