{"_id":"5dfa23878ebc3e8792796838","slug":"amar-ujala-foundation-orgnised-health-camp-in-jharna-tola-ward-gorakhpur-news-gkp333706284","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 114 मरीजों का मुफ्त इलाज, दवाएं भी बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 114 मरीजों का मुफ्त इलाज, दवाएं भी बांटीं
Wed, 18 Dec 2019 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
बाबा गोरखनाथ की नगरी में लोगों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बुधवार को झरना टोला वार्ड के गायत्री नगर स्थित कोड़इया काली मंदिर पहुंचा। मृत्युंजय हॉस्पिटल खोवा मंडी सिनेमा रोड के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आरएन मिश्रा और डॉ. एसके जायसवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट रामचंद्र शुक्ल ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं परामर्श के अनुसार मरीजों को बांटीं।
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बुधवार को चल रही सर्द हवाओं के बीच साढ़े दस बजे झरना टोला वार्ड के गायत्री नगर स्थित कोड़इया काली मंदिर पहुंचा। स्थानीय पार्षद रमेश प्रताप गुप्ता और उनके सहयोगी लक्ष्मी निषाद, संजय गुप्ता ने हेल्थ रथ के रुकने और कैंप लगाने की व्यवस्था की। इस दौरान मरीज भी इकट्ठा होने लगे।
मृत्युंजय हॉस्पिटल खोवा मंडी, सिनेमा रोड की चिकित्सा टीम पहुंची और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया। डॉ. आरएन मिश्रा और डॉ. एसके जायसवाल ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और दवाएं लिखीं। सर्दी होने के बावजूद मरीजों के आने का सिलसिला दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा। समय समाप्त होने के बावजूद दोनों चिकित्सकों ने हेल्थ रथ पर आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर समाप्त होने तक 114 मरीजों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और निशुल्क दवाओं का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
-------
लोगों को उनके घर के पास ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं उपलब्ध कराने की अमर उजाला फाउंडेशन की पहल सराहनीय है। लोग समयाभाव में छोटी स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण कराने के लिए चिकित्सक के पास नहीं जाते। यही छोटी समस्या बाद में बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। बहुत से लोगों को समय रहते परामर्श और उचित दवाएं मिल गईं यह अच्छी पहल है।
डॉ. आरएन मिश्रा, विशेषज्ञ चिकित्सक मृत्युंजय हॉस्पिटल खोवा मंडी, सिनेमा रोड