फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amar ujala event

‘ब्रांड में निवेश ही दिलाता है अच्छा रिटर्न’

Sun, 15 Sep 2019 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
amar ujala event
होटल रेडिसन ब्लू में शनिवार को दिन में आयोजित अमर उजाला की ओर से आयोजित ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्?
‘ब्रांड में निवेश ही दिलाता है अच्छा रिटर्न’
विज्ञापन

गोरखपुर। हर बदलाव अपने साथ कई संभावनाएं तो कई चुनौतियां भी लाता है। कुछ ऐसा ही इंडस्ट्री व रिटेल सेक्टर के साथ है। ग्राहकों की खरीद क्षमता बढ़ी है। ऑनलाइन कंपनियां तेजी से पांव पसार रही हैं। यह कहना है रिटेल गुरु ताजदार अमान का। वह ‘अमर उजाला’ की ओर से होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित तीन दिवसीय (13, 14 व 15) ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम के दूसरे दिन इंडस्ट्री व रिटेल से जुड़े व्यवसायियों से सीधा संवाद कर रहे थे। उनका कहना था कि ब्रांड में बेहतरीन निवेश ही अच्छा रिटर्न दिलाता है।
रिटेल गुरु ने कहा कि पिछले एक दशक से रिटेल मार्केट में बूम है। इस माहौल के बावजूद इंडस्ट्री व रिटेलरों के सामने बाजार में टिके रहने की चुनौतियां हैं। सही रणनीति से ही चुनौतियों पर जीत हासिल की जा सकती है। देश के 50 फीसदी बाशिंदे युवा हैं। फैशन को लेकर बदलते ट्रेंड और युवाओं की अधिक संख्या की वजह से देश में रिटेल कारोबार का भविष्य सुनहरा है। हर भारतीय अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिटेलर के पास जा रहा है। एक ट्रेंड और आया है। अब घर के बड़े-बुजुर्ग को छोड़कर युवा खरीदारी करने लगे हैं। किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले युवाओं के पास प्रोडक्ट की सभी जानकारी होती है। एक तरह से वह शॉपिंग नहीं, अपना अनुभव खरीदने जाता है। ऐसे में रिटेलर को भी उनकी जरूरतों के संबंध पूरी जानकारी रखनी होगी। इसमें तकनीक उनकी सबसे बड़ी मददगार बनेगी। कोई रिटेल व्यापारी नई टेक्नोलॉजी में जितना इनवेस्ट करेगा, आने वाले समय में उसे उतना ही बेहतर रिटर्न मिलेगा। दो सत्रों के कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। पहले चरण (दोपहर 12.30 बजे) में नेकेसा टेक्नोलॉजी के सूरज सिंह, साहू सिलाई मशीन के सनूप साहू और बाबा एक्वॉ साल्यूशन के विशाल त्रिपाठी ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

84 लाख करोड़ का होगा रिटेल कारोबार
एक्सपर्ट ने बताया कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में रिटेल कारोबार 10 प्रतिशत का योगदान देती है। आठ फीसदी नौकरी इसी क्षेत्र में लोग कर रहे हैं। 2017 में रिटेल कारोबार 47 लाख करोड़ रुपये का था,। जो 2021 तक बढ़कर 84 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा समापन
होटल रेडिसन ब्लू में चल रहे ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम का रविवार को समापन होगा। इंडस्ट्री व रिटेल बाजार की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। दो चरणों में बाजार से संबंधित चुनौतियों और उनके निदान की जानकारी दी जाएगी। पहला चरण दोपहर 12.30 बजे से तो दूसरा चरण शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
रिटेल कारोबार में बढ़ी प्रतिस्पर्धा
रिटेल कारोबार में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। मुनाफा कम होता जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से छोटे रिटेलर्स को फायदा मिलेगा। अच्छा प्रयास है, इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।
वैभव सराफ, निदेशक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स
परिवर्तन से गुजर रहा रिटेल व्यवसाय
तेजी से बदल रहे आर्थिक परिवेश में रिटेल व्यवसाय भी बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। अमर उजाला की ये पहल व्यापारियों को इस समस्या से पार पाने की राह दिखाएगा। - सूरज सिंह, नेकेसा टेक्नोलॉजी
व्यापार बढ़ाने में मिलेगी मदद
ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट एक शानदार पहल है। इसे लगातार जारी रखा जाए, इससे रिटेल कारोबारियों को व्यापार आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। - बालमुकुंद कुमार गुप्ता, रूप निकेतन
रिटेल कारोबार को करना होगा अपग्रेड
गोरखपुर शहर के व्यापारियों को फायदा मिलेगा। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच रिटेल कारोबार को भी अपग्रेड करने की जरूरत है। यही मौका है की खुद का अपग्रेड किया जाए। - सनूप साहू, साहू सिलाई मशीन

अहम जानकारियां मिली
टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से करोबार को आगे बढ़ाया जा सकता है। ऑनलाइन शापिंग और मॉल की चुनौतियों के बीच व्यापारी अपने पुरानेे ग्राहकों को कैसे खुद सेे जोड़े रखे, इसकी जानकारी मिली है। -आकाश त्रिपाठी, बाबा एक्वा साल्यूशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed