{"_id":"5d7e962e8ebc3e93a553d47c","slug":"amar-ujala-brand-event-gorakhpur-city-news-gkp321739859","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसाय के लिए ‘संजीवनी’ है ब्रांडिंग, एडवरटाइजिंग और मर्चेंटडाइजिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसाय के लिए ‘संजीवनी’ है ब्रांडिंग, एडवरटाइजिंग और मर्चेंटडाइजिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। वॉलमार्ट जैसे विदेशी रिटेलर जब भारतीय बाजार में आएंगे तो पूरी ताकत और पैसे के साथ आएंगे। उनके सामने खड़े रहने की चुनौती बहुत बड़ी होगी, क्योंकि विश्व की सबसे बड़ी विदेशी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट का अकेले का व्यापार करीब 500 अरब डॉलर है, जबकि वर्तमान समय में देश की तमाम रिटेल कंपनियों का व्यापार कुल मिलाकर 600 अरब डॉलर है। ऐसी बड़ी कंपनियों के बाजार में उतरने के बाद की प्रतिस्पर्धा में वही सफल हो सकता है, जिसने न सिर्फ नई टेक्नोलॉजी को अपनाया हो, बल्कि क्रिएटिव होने के साथ ब्रांडिंग, एडवरटाइजिंग और मर्चेंटडाइजिंग सरीखी ‘संजीवनी’ को आत्मसात किया हो। यह कहना है रिटेल सेक्टर के विशेषज्ञ ताजदार अमान ने का। वह होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित ‘अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ के तीसरे दिन इंडस्ट्री व रिटेल (खुदरा) व्यवसायियों को सफलता का मंत्र दे रहे थे।
रविवार को आयोजन के तीसरे व अंतिम दिन भी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। दो चरणों (दोपहर 12.30 बजे और शाम 7.30 बजे) में आयोजित सेमिनार के दौरान दुबई से आए ताजदार अमान ने कहा कि आज के समय में रिटेल व्यापारियों के सामने कई स्तर पर चुनौतियां हैं। उन्हें वालमार्ट, आईकिया, विशाल मेगामार्ट, वी-मार्ट, रिलायंस ट्रेंड जैसे संगठित रिटेलरों के अलावा ऑनलाइन रिटेलरों से मुकाबला करना है। बड़ी कंपनियां ग्राहकों के सामने एक साथ कई विकल्प रखती हैं। ग्राहकों को अपनी पसंद का उत्पाद चुनना होता है। ऐसे में रिटेलरों को ग्राहकों के माइंडसेट को समझना जरूरी है। ग्राहकों की आवश्यकता, पसंद कब और क्या है, की जानकारी बेहद अहम है। तभी ग्राहकों को अपने साथ बांध कर रखा जा सकता है। आज ग्राहकों के पास विकल्पों की कमी नहीं है, जो उन्हें कम कीमत पर वैसा ही उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। ऐसे में नए ग्राहकों को जोड़ने के साथ पुराने को बनाए रखने के लिए रिटेल व्यापारियों को क्वालिटी, सर्विस, कीमतों में पारदर्शिता मेंटेन करनी होगी।
व्यवसायियों की बात
काफी कुछ सीखने को मिला
ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम से व्यापारियों को काफी कुछ सीखने को मिला। विशेषज्ञों की ओर से बताए गए टिप्स अपनाने पर निश्चित तौर पर व्यापार में चुनौतियां आसान होंगी और फायदा होगा।
विज्ञापन
समीर अग्रवाल, निदेशक आर्याव्रत एमआरआई सेंटर
ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने में मिलेगी मदद
इससे ग्राहक को व्यापारियों पर भरोसा बढ़ेगा। रिटेलरों को अपना लोगो, रंग, डिजाइन एक रखना चाहिए। इसका रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क बनाएं, जिससे भविष्य में ब्रांड बनने पर कोई उनकी नकल न कर सके।
तैयब सुलतान खान, निदेशक डॉ. तैयब सुल्तान मैक्सिलिफिशियल
विजुअल एडवरटाइजिंग का गुर सीखा
ब्रांड बनने में विजुअल एडवरटाइजिंग की अहम भूमिका है। इसमें अमर उजाला रिटेल व्यापारियों को डिजिटल, सोशल, प्रिंट मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में काफी मददगार साबित होगा।
सुनील गुप्ता, निदेशक टीक टॉक विजन वर्ल्ड
बाजार की गतिविधियों का पता चला
ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों को बाजार की गतिविधियों का पता चलता है। व्यापार में गुणवत्ता और सर्विस जरूरी है। एक्सपर्ट टिप्स का इस्तेमाल व्यापार को बढ़ाने में करूंगा।
विपुल द्विवेदी, निदेशक हिंडेन इंजीनियरिंग
चुनौतियों को समझने का मौका मिला
रिटेल सेक्टर की चुनौतियों को समझने का मौका मिला। अमर उजाला को यह कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रखना चाहिए। यहां मिली जानकारी बेहतर व्यापार का माध्यम बनेगी।
वीरू सिंह, निदेशक न्यू चंचल आटो मोबाइल