{"_id":"5d4892458ebc3e6cb20d0fd0","slug":"alerts-on-indo-nepal-border-after-removal-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, मुख्य मार्ग के अलावा पगडंडियों पर भी सघन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, मुख्य मार्ग के अलावा पगडंडियों पर भी सघन निगरानी
Tue, 06 Aug 2019 02:02 AM IST
Vikas Kumar
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सोनौली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सोनौली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के सरकार के प्रस्ताव के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसबी और पुलिस के जवान मुख्य मार्ग व पगडंडियों की सघन निगरानी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
संसद में सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने जैसे ही इसकी घोषणा की, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत से नेपाल आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। मुख्य मार्ग के साथ-साथ पगडंडी के सभी रास्तों पर जवान पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
एसएसबी के कंपनी कमांडर रवि कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर हाई अलर्ट जारी है। पगडंडी के रास्तों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। सादे वर्दी में भी एक कंपनी जवान निगरानी कर रहे हैं। किसी भी दशा में राष्ट्रविरोधी तत्वों को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन