{"_id":"5a8d87264f1c1b91268bb8a8","slug":"akhilesh-yadav-will-come-on-5-or-6-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच या छह मार्च को आएंगे अखिलेश, सभाएं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच या छह मार्च को आएंगे अखिलेश, सभाएं करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सदर संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार करने के बाद समाजवादी पार्टी अब उनकी सभाओं की तारीखें भी तय करने में जुट गई है। पांच या छह मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गोरखपुर सदर समेत दो विधानसभाओं में सभाएं होंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
वहीं सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 25 फरवरी की रात शहर पहुंच जाएंगे। वह यहां 28 फरवरी तक कैंप कर जनसभा के साथ ही प्रचार अभियान की भी मानीटरिंग करेंगे। उधर सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पर्चा दाखिले में 19 को पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी शहर में डेरा डाले हुए हैं।
बुधवार को भी उन्होंने बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी नेताओं के साथ घंटों बैठक कर प्रचार कार्यक्रमों, जनसभाओं की रुपरेखा तैयार की और रणनीति बनाई। उनके बृहस्पतिवार को वापस लखनऊ लौट जाने की उम्मीद है। वह दोबारा 26 और 27 को गोरखपुर में रहेंगे।