{"_id":"578a434e4f1c1ba94013d6db","slug":"air-rj-mohsina-khan-was-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहसिना के साथ चली गई एक संजीदा आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहसिना के साथ चली गई एक संजीदा आवाज
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 16 Jul 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
मोहसिना खान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशवाणी के माध्यम से आवाज की संजीदगी के बल पर चार दशक तक श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली मोहसिना खान का शनिवार की अल सुबह निधन हो गया। करीब सत्तर वर्षीय मोहसिना पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर की शिकायत से जूझ रही थीं और इन दिनों अपने भाई के साथ कानपुर में रह रही थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांसे लीं।
मोहसिना खान की आकाशवाणी की प्रसारण यात्रा 1975 में शुरू हुई। शेर-ओ-शायरी के साथ अपनी आवाज की अदायगी के विशेष अंदाज के चलते उन्होंने बहुत ही कम समय में श्रोताओं के दिलों में जगह बना ली। पुरानी फिल्मों का कार्यक्रम ‘भूले बिसरे गीत’ और फरमाइशी फिल्मी गीतों का कार्यक्रम ‘इंद्रधनुष’ पत्र मिला, बाल सखा, लतीफों के कार्यक्रम के खास पेशगी का अंदाज श्रोताओं को इस कदर भाया कि उनके आवाज के चहेतों की लंबी फेहरिस्त बन गई। उनकी आवाज का जादू एक दशक पहले रिटायरमेंट तक बदस्तूर बरकरार रहा।
तमाम कार्यक्रम में साझीदार रह चुके मशहूर एनाउंसर सर्वेश दुबे ने मोहसिना के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका जाना आवाज की दुनिया की एक बेहतरीन प्रतिभा का जाना है। मोहसिना खान के निधन पर नवनीत मिश्र, प्रदीप कुमार गुप्त, पूर्णेंदु उपाध्याय, अखिलेश शर्मा, हसन रिज़वी, शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. रामजी मिश्र, इकबाल जकारिया आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।