{"_id":"57bc6bc84f1c1b8e63d50858","slug":"air-india-decreased-the-fair-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" एयर इंडिया ने भी घटाया दिल्ली का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया ने भी घटाया दिल्ली का किराया
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 23 Aug 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट लाइट बंद होने के बाद एक और विमान सेवा स्पाइस जेट की चार अक्टूबर से उड़ान शुरू होने से अब दिल्ली का सफर न केवल आसान बल्कि सस्ता भी हो गया है। प्रमोशन के तौर पर स्पाइस जेट के 23 सौ रुपये के टिकट में दिल्ली तक की यात्रा कराने के फैसले के बाद अब एयर इंडिया ने भी अपना किराया करीब 50 फीसदी तक कम कर दिया है। 23 सौ के अलावा कुछ और चार्ज को लेकर स्पाइस जेट का दिल्ली का किराया अक्टूबर में करीब 3,350 रुपये है जबकि एयर इंडिया का किराया 38 सौ से 44 सौ रुपये के बीच है।
इसके पहले यानी तीन अक्टूबर को एयर इंडिया का किराया करीब छह हजार से लेकर 71 सौ रुपये के बीच है। चूंकि चार अक्टूबर से ही स्पाइस जेट गोरखपुर से दिल्ली के लिए अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है लिहाजा इसी दिन से एयर इंडिया ने भी अपना किराया कम किया। उधर, दोनों विमान सेवा के सप्ताह में सातों दिन होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जल्द ही टाटा के विस्तारा और जूम एयरलाइंस की भी गोरखपुर से सेवा शुरू होने वाली है। अगर ये दोनों विमान सेवा भी यहां से शुरू हो जाती हैं तो दिल्ली के साथ ही कोलकाता और मुंबई के लिए भी सफर बेहद आसान हो जाएगा।