{"_id":"57bf0caa4f1c1b325fd4f012","slug":"air-india-decrease-th-fair-than-spicejet","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये को लेकर शुरू हुई होड़, फायदे में यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये को लेकर शुरू हुई होड़, फायदे में यात्री
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 25 Aug 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से विमान सेवा बढ़ने से विमान कंपनियों के बीच किराये को लेकर भी होड़ मच गई है। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। चार अक्टूबर से दिल्ली और कोलकाता के लिए स्पाइस जेट की सेवा शुरू होने से पहले तो एयर इंडिया ने अपना किराया कम किया। अब कुछ तारीखों में एयर इंडिया ने स्पाइस से भी अपना किराया कम कर दिया है।
अक्टूबर की सात,15 और कुछ और तारीखों में दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की तुलना में एयर इंडिया के शुरूआती किराये में पांच सौ से सात सौ रुपये का अंतर है। स्पाइस जेट क ी सेवा के शुरुआती दिन चार अक्टूबर को जहां स्पाइस जेट का किराया करीब 3300 रुपये है वहीं एयर इंडिया का भी किराया 3800 से 4400 के बीच है। शुरूआती दौर में जब गोरखपुर से दिल्ली के लिए सिर्फ जेट लाइट की ही सेवा थी तो किराया सात हजार रुपये से अधिक रहता था। त्यौहारों, गर्मी की छुट्टी और कुछ विशेष दिनों में तो यह किराया दस हजार रुपये से भी अधिक हो जाता था।
करीब पांच महीने पहले जब एयर इंडिया ने अपनी सेवा शुरू की तो उसने अपना किराया साढ़े पांच हजार से आठ हजार के बीच रखा। अब जबकि स्पाइस जेट की सेवा भी यहां से शुरू होने वाली है और टाटा के विस्तारा और जूम एयरवेज की भी कतार में है तो निश्चय ही यात्रियों को किराये के मामले में भी पहले से काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।