फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air India decrease th fair than spicejet

किराये को लेकर शुरू हुई होड़, फायदे में यात्री

Thu, 25 Aug 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 25 Aug 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Air India decrease th fair than spicejet
एअर इंडिया
गोरखपुर से विमान सेवा बढ़ने से विमान कंपनियों के बीच किराये को लेकर भी होड़ मच गई है। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। चार अक्टूबर से दिल्ली और कोलकाता के लिए स्पाइस जेट की सेवा शुरू होने से पहले तो एयर इंडिया ने अपना किराया कम किया। अब कुछ तारीखों में एयर इंडिया ने स्पाइस से भी अपना किराया कम कर दिया है।
विज्ञापन


अक्टूबर की सात,15 और कुछ और तारीखों में दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की तुलना में एयर इंडिया के शुरूआती किराये में पांच सौ से सात सौ रुपये का अंतर है। स्पाइस जेट क ी सेवा के शुरुआती दिन चार अक्टूबर को जहां स्पाइस जेट का किराया करीब 3300 रुपये है वहीं एयर इंडिया का भी किराया 3800 से 4400 के बीच है। शुरूआती दौर में जब गोरखपुर से दिल्ली के लिए सिर्फ जेट लाइट की ही सेवा थी तो किराया सात हजार रुपये से अधिक रहता था। त्यौहारों, गर्मी की छुट्टी और कुछ विशेष दिनों में तो यह किराया दस हजार रुपये से भी अधिक हो जाता था।
विज्ञापन


करीब पांच महीने पहले जब एयर इंडिया ने अपनी सेवा शुरू की तो उसने अपना किराया साढ़े पांच हजार से आठ हजार के बीच रखा। अब जबकि स्पाइस जेट की सेवा भी यहां से शुरू होने वाली है और टाटा के विस्तारा और जूम एयरवेज की भी कतार में है तो निश्चय ही यात्रियों को किराये के मामले में भी पहले से काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed