{"_id":"5c81450abdec2213fb2cb407","slug":"after-talks-with-cm-and-state-president-mla-rakesh-singh-baghel-finished-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूताकांडः सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद विधायक बघेल ने खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूताकांडः सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद विधायक बघेल ने खत्म किया धरना
Thu, 07 Mar 2019 09:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
sharad tripathi and rakesh singh baghel
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद शरद त्रिपाठी पर कार्रवाई की मांग लेकर मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल रातभर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे रहे। सुबह सदर विधायक जय चौबे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय का संदेश वाहक बनकर पहुंचे। इसी बीच मुख्यमंत्री कार्यालय से भी फोन आया। इसके बाद विधायक धरना खत्म कर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक में बुधवार की शाम सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। सांसद ने विधायक को जूतों से पीटा तो विधायक ने भी उन्हें तमाचा जड़ दिया। बाद में सांसद को कलेक्ट्रेट से सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना के तुरंत बाद विधायक कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। रात 11 बजे तक डीएम उन्हें समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। रात एक बजे फिर डीएम कलेक्ट्रेट पहुंचे और वरिष्ठ अफसरों से वार्ता का हवाला देकर धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इधर गुरुवरार की सुबह करीब नौ बजे खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे कलेक्ट्रेट पहुंचे और विधायक को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय का संदेश सुनाते हुए लखनऊ जाने की सलाह दी। इसके कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से भी फोन आ गया। इसके बाद विधायक धरना समाप्त कर चले गए। दोपहर में वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि धरना खत्म होने के बाद विधायक को उनके गांव मेड़रापार पहुंचा दिया गया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ से संबंधित मामले में केस दर्ज हो चुका है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन