{"_id":"5de604688ebc3e5497074733","slug":"after-onion-now-potato-rate-will-be-increase-in-uttarpradesh-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज के बाद अब लोगों को रुलाएगा आलू, दाम बढ़ने चालू, वजह जानना भी जरूरी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज के बाद अब लोगों को रुलाएगा आलू, दाम बढ़ने चालू, वजह जानना भी जरूरी है
Tue, 03 Dec 2019 12:15 PM IST
विजय जैन
ब्यूरो, अमर उजाला, पडरौना।
ब्यूरो, अमर उजाला, पडरौना।
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Potato
- फोटो : अमर उजाला
प्याज की आसमान छू रही कीमत पहले से ही किचन का स्वाद बिगाड़ कर रखा था। अब आलू के अचानक भाव बढ़ने से थाली स्वाद खराब हो रहा है। वहीं लोगों की जेबे ढीली होने से आमजन में असंतोष बढ़ रहा है। उधर, पडरौना की मंडी में दो दिन में ही आलू की कीमत में करीब दस रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी हो गई है। आलू विक्रेता पुराने स्टॉक खत्म होने व नए आलू की अभी आवक नहीं होने की बात कह रहे हैं।
मौसमी सब्जियों के महंगे होने पर भी आम लोगों की थाली में आलू और प्याज दिखाई देता है। इसीलिए आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। बीते कुछ महीनों से प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। इसका भाव 80 से 90 रुपये तक हो गया है। इसकी कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी से लोग पहले परेशान हैं। ऐसे में सब्जियों का राजा आलू के तेवर भी लाल हो गए हैं। एक सप्ताह पहले 15 से 20 रुपये बिकने वाला आलू रविवार को पडरौना सब्जी मंडी में पुराना आलू 30 रुपये और नया आलू 35 रुपये से अधिक के भाव बिका। हालांकि, सोमवार को मंडी में नरमी देखी गई, जिससे पुराना आलू 25 रुपये और नया आलू 30 से 35 रुपये बिका।
आलू के थोक व्यवसायी मनोज जायसवाल, संतोष गुप्ता, हैदर अली राइनी, जगरनाथी गुप्ता आदि का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले पुराने आलू का थोक मूल्य 14 सौ रुपये व नया आलू 2200 रुपये क्विंटल था। जिसे फुटकर बाजार में पुराना आलू 15 से 20 रुपये व नया आलू 25 से 30 रुपये में व्यवसायी बेच रहे थे। लेकिन रविवार को पडरौना में आलू के भाव एकाएक बढ़ गए।
विज्ञापन
थोक में पुराना आलू 1800 रुपये क्विंटल और नया आलू दो हजार रुपये क्विंटल हो गया। थोक व्यवसायियों का कहना है कि पुराना आलू खत्म हो गया है। पिछले वर्ष दीपावली से पहले बाजार में नए आलू, प्याज और लहसून आ गए थे। लेकिन इस वर्ष फसल तैयार होने में देरी हुई है। इसके अलावा पंजाब, कन्नौज और फर्रुखाबाद आदि सर्वाधिक उत्पादन होने वाले स्थानों पर बारिश हो गया, जिससे बाजारों में आलू नही आया। इसके वजह से आलू की कीमतें बढ़ रही है।