फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   admission letter in 337 student

377 अभ्यर्थियों को मिला एडमिशन लेटर

Thu, 30 Jun 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
admission letter in 337 student
admission - फोटो : amar ujala
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी में 25 तारीख से शुरू हुई बीटेक प्रथम वर्ष की प्रवेश काउंसिलिंग में अनारक्षित प्रवेश की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। बुधवार को 84 अभ्यर्थियों को एडमिशन लेटर जारी किया गया। चार दिन में कुल 377 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। यूनिवर्सिटी ने इन्हें एडमिशन लेटर जारी कर दिया। इन अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के भीतर फीस जमाकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन



प्रवेश समन्वयक डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह में फीस जमा करने की स्थिति देखने के बाद ही अनारक्षित वर्ग के सीटों की स्थिति साफ हो सकेगी। यदि सभी विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी तो अनारक्षित वर्ग की सभी सीटें पूरी हो जाएंगी। यदि अभ्यर्थियों द्वारा फीस जमा न करने के चलते सीटें बचती हैं तो बची सीटों के लिए काउंसिलिंग सात जुलाई के बाद कराई जाएगी। बीटेक प्रथम वर्ष में सात ब्रांच की कुल 660 सीटें हैं। बृहस्पतिवार को विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि एमसीए, एमबीए और बीटेक सेकेंड इयर में लेटरल एंट्री की बची सीटों पर प्रवेश के लिए चार और पांच जुलाई को द्वितीय चरण की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed