फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   addmission in rajshri tondon open university

जनवरी सत्र में 110 पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश

Thu, 28 Nov 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
addmission in rajshri tondon open university
जनवरी सत्र में 110 पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश
विज्ञापन

गोरखपुर। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के जनवरी 2020 के सत्र का शुभारंभ कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में किया। विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र, अध्ययन केंद्रों पर जनवरी सत्र के लिए विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीए, एमए, बी.काम, एम.काम, बीएससी, एमएससी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स, एकल विषय में द्विवर्षीय कला एवं विज्ञान वर्ग में प्रमाण पत्र सहित 110 पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकेगा।

यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय समन्वयक प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी कारणवश जुलाई सत्र में प्रवेश नहीं ले पाए थे, वे सत्र जनवरी 2020 में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है। इस संबंध में पूरी जानकारी क्षेत्रीय केंद्र, गोरखपुर विश्विद्यालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित महाविद्यालय अध्ययन केंद्र से ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्नातक, परास्नातक, एकल विषय डिप्लोमा और सर्टिफि केट कोर्स के साथ परास्नातक में नया पाठ्यक्रम एमए गृह विज्ञान, एमए भूगोल, एमए योग, एमए उर्दू संचालित किया गया है। परास्नातक डिप्लोमा के तहत योग, पत्रकारिता एवं जनसंचार, वित्तीय प्रबंधन, विपणन प्रबंधन, उत्पादन प्रबंधन एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान पत्रकारिता तथा कंप्यूटर विज्ञान के पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसी प्रकार डिप्लोमा के अंतर्गत वेब तकनीकी, हास्पिटल एवं होटल मैनेजमेंट, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट एवं योगा में कार्यक्रम संचालित हैं। प्रमाण पत्र कार्यक्रम के अंतर्गत फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल्स डिजाइनिंग, पोषण एवं आहार, शिशु पालन एवं पोषण, मानवाधिकार, वैदिक गणित, फ ारेंसिक साइंस एवं जीएसटी व अन्य प्रमाण पत्र कार्यक्रम संचालित है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम शुल्क
स्नातक कला, पर्यटन 3700 रुपये
स्नातक वाणिज्य 4200 रुपये
स्नातक विज्ञान 6200 रुपये
स्नातकोत्तर कला एवं गृहविज्ञान 7200 रुपये
वाणिज्य एम. काम 7200 रुपये
एमएससी 8200 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed