{"_id":"581f48044f1c1b5915b37359","slug":"actor-rajpal-yadav-will-be-now-polytician","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनावी समर में दल-बल संग उतरेंगे राजपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनावी समर में दल-बल संग उतरेंगे राजपाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
राजपाल यादव
- फोटो : Mahesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव इस बार विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ नजर आएंगे। वे बड़े भाई श्रीपाल यादव की सर्व समभाव पार्टी के स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे और प्रदेश की 400 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि राजपाल खुद को चुनाव लड़ने से दूर रखेंगे।
गोरखपुर में एक रियलिटी शो में भाग लेने आए राजपाल यादव रविवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। राजपाल ने बताया कि तकरीबन एक साल पहले उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने पार्टी का गठन किया था। अब इस पार्टी की नैया पार लगाने का बीड़ा उन्होंने उठाया है। उनका मानना है कि सभी राजनीतिक दल सिर्फ प्रदर्शन की राजनीति कर रही हैं जबकि उनकी पार्टी विवाद नहीं संवाद पर विश्वास करती है। दुनिया के 50 ऐसे देश हैं जो यूपी से छोटे हैं, लेकिन विकास की बात करें तो अपना प्रदेश 50 साल पीछे दिखता है। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर बोलते हुए कानून व्यवस्था और विकास को लेकर सियासी दलों को कोसा, लेकिन किसी नेता की आलोचना करने की जगह उन्हें प्रणाम किया। पार्टी को जनता से जोड़कर उन अनछुए पहलुओं पर काम करना है जिन पर अब तक सियासी दलों का ध्यान नहीं गया है।
कहा कि सियासत में जो बड़े हैं वो और ऊपर जाएं, लेकिन जो बड़े नहीं वो खड़े तो हो जाएं। हम इनको खड़ा करने आए हैं। गालीगलौज तक पहुंच चुकी सियासत की सफाई के लिए संवाद ही सबसे सही विकल्प है। हमारी सोच निर्माण, सर्व समभाव और भयमुक्त समाज की है। भविष्य की योजनाओं पर कहा कि 18 नवंबर को इसका खुलासा दिल्ली में करेंगे।