{"_id":"5deab5688ebc3e1be27e27e0","slug":"accedent-and-teacher-death-road-jam-gorakhpur-city-news-gkp3322399125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजनी में ट्रेलर की चपेट में आकर शिक्षक की मौत, भड़के लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजनी में ट्रेलर की चपेट में आकर शिक्षक की मौत, भड़के लोगों ने लगाया जाम
Sat, 07 Dec 2019 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, खजनी (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, खजनी (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के बाद खजनी में जाम लगाते ग्रामीण
इलाके के कोठा गांव निवासी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक अजय उर्फ नीरज त्रिपाठी(30) की बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे गांव के बाहर ही ट्रेलर की चपेट में आकर मौत हो गई।
नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे गांव के बाहर खजनी-सिकरीगंज मार्ग को जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर खजनी प्रदीप शुक्ला ने आधे घंटे के बाद करीब दस बजे चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक ने हेलमेट लगा रखा था।
कोठा निवासी अजय उर्फ नीरज त्रिपाठी सहजनवां स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। वे बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बाइक से घर जा रहे थे। वे गांव के बाहर पहुंचे ही थे कि गांव के ही मटेलू तिवारी के टेलर ने उन्हें ठोकर मार दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक महराजगंज के निचलौल निवासी वीरेंद्र को पकड़कर पुलिस को दे दिया और शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में देर रात शिक्षक की मौत हो गई। घरवाले शुक्रवार की सुबह घर पहुंचे तो पता चला कि पुलिस ने चालक को थाने से छोड़ दिया है और टेलर को भी कब्जे में नहीं लिया गया है। इससे गुस्साए परिजन थाने पहुंचे लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खजनी-सिकरीगंज मार्ग को जाम लगा दिया।