फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   aaditynath was shown as lord Rama in a poster

आदित्यनाथ को राम बनाया, विपक्ष को रावण

Mon, 06 Jun 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
aaditynath was shown as lord Rama in a poster
आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर केशव प्रसाद मौर्य के ताजपोशी के दौरान जहां केशव के कृष्ण स्वरूप का पोस्टर चर्चा में आया था, वहीं रविवार को भाजपाइयों के बीच से सामने आया एक और पोस्टर रविवार को गोरखपुर में चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर में सांसद एवं महंत आदित्यनाथ राम के वेश में हैं। तीर कमान के साथ हमलावर मुद्रा वाले आदित्यनाथ रावण रूपी विपक्ष पर निशाना साधे हुए हैं।
विज्ञापन


इस खास पोस्टर के साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने सांसद आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। पोस्टर का बैक ड्राप लगाकर हाथ में उसी दृश्य का संक्षिप्त वर्जन के साथ केक काटा गया। टाउनहाल पर कार्यक्रम करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहम एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि इसके जरिए वे आदित्यनाथ को भाजपा से सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कराए जाने की भावना का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसीलिए पोस्टर पर लिखा गया है, यूपी के राम संकल्प 2017 में रावण को करेंगे पराजित। सात सिर वाले रावण के सिरों पर मौजूद मुकुट पर सपा, पीस पार्टी, जेडीयू, एआईआईएम, आप, कांग्रेस, बसपा लिखा है। इस दौरान निजामुद्दीन अंसारी, नवी हसन, रियाज अहमद, इमरान अहमद, संजय वैश्य, मो. अमीन, आशीष गुप्ता, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed