{"_id":"57af32fa4f1c1b502dee44d3","slug":"a-minor-girl-are-kidnapped-and-sold-in-orchestra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा का अपहरण कर आर्केस्ट्रा में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा का अपहरण कर आर्केस्ट्रा में बेचा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 13 Aug 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा का अपहरण टेंपो चालक ने कर लिया है। पीड़ित के घरवाले टेंपो चालक पर बेटी को आर्केस्ट्रा में बेचने और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लग रहे हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
कक्षा छह में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी 26 जुलाई को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि दोपहर दो बजे स्कूल से लौटते समय पड़ोस में रहने वाले टेंपो चालक सद्दाम ने झांसा देकर अपहरण कर लिया। घर के लोगों ने खोजबीन के बाद सूचना पुलिस को दी। आठ दिन बाद शाहपुर पुलिस ने सद्दाम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया लेकिन इससे पहले वह घरवालों के साथ फरार हो गया। आरोपी टेंपो चालक मूल रुप से देवरिया का रहने वाला है। पादरी बाजार क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। छात्रा की मां और भाई का आरोप है कि पटना में रहने वाली सद्दाम की बहन आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती है। छात्रा का अपहरण करने के बाद उसे ले जाकर वहीं बेच दिया है।
छात्रा के भाई ने बताया कि अनहोनी की आशंका को लेकर घर के सभी लोग परेशान है लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। घरवालों से ही लोकेशन पूछा जाता है। एसओ शाहपुर रामाज्ञा सिंह ने बताया छात्रा को ढूंढने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। देवरिया के साथ ही बिहार पुलिस टीम भेजी गई थी लेकिन कोई मिला नहीं।