{"_id":"67-97441","slug":"Gorakhpur-97441-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोक्टा में बस से टकराई बाइक, पिता की मौत बेटे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोक्टा में बस से टकराई बाइक, पिता की मौत बेटे घायल
Gorakhpur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरौली। सहजनवां इलाके के बोक्टा में गोरखपुर से फैजाबाद जा रही रोडवेज बस बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार पिता सहित दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
तिवारीपुर थानाक्षेत्र के जफर कॉलोनी इलाहीबाग के रहने वाले डॉ. अब्दुल शाहिद अपने बेटे मोहम्मद हारुन (18) और मोहम्मद मारुफ (10) के साथ पिपरौली क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार सफरुद्दीन के यहां किसी काम से गए थे। शाम चार बजे तीनों बाइक से वापस गोरखपुर लौट रहे थे। डॉ. अब्दुल बोक्टा चौराहे पर पहुंचे थे कि गोरखपुर से फैजाबाद जा रही फैजाबाद डिपो की बस ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक तीनों में किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिसकी वजह से हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉ. अब्दुल की मौत हो गई। उधर हादसे से गुस्साएं लोगों ने बस रोक ली और ड्राइवर की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर सहित बस को अपने कब्जे में ले लिया।