{"_id":"67-97428","slug":"Gorakhpur-97428-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारामंडल इलाके में रात भर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारामंडल इलाके में रात भर गुल रही बिजली
Gorakhpur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में पूरी रात बिजली के लिए लोगों को तरसना पड़ा। पैडलेगंज के पास उपकेंद्र की मेन सप्लाई के तार में फॉल्ट से रात एक बजे सब स्टेशन ब्रेकडाउन में चला गया। इसके बाद लाइन चालू करने की कोशिश की गई लेकिन सप्लाई होल्ड नहीं हो पाई। इससे पूरी रात उपकेंद्र से जुड़े तमाम मोहल्लों में लोगों को बिजली के बिना रहना पड़ा।
विभागीय सूत्रों की माने तो पैडलेगंज के पास 33 केवीए लाइन आपस में क्रॉस करती हैं। लेकिन यहां तार के बीच की दूरी मानक से कम है। ऐसे में रात एक बजे के करीब यहां फॉल्ट आ गया। मेन सप्लाई में फॉल्ट खोजने के लिए बिजली विभाग की टीम ने रात में ही पेट्रोलिंग शुरू कर दी। लेकिन फॉल्ट का पता लगाने में काफी मुश्किल हुई। फॉल्ट देर से खोज पाने के चलते रात में सप्लाई चालू नहीं हो पाई। उपकेंद्र की बिजली चालू करने में सुबह के पौने नौ बज गए। पौने नौ बजे बिजली आई तो लोगों ने राहत महसूस की।
छुट्टियाें पर रोक, त्योहार पर इमरजेंसी ड्यूटी
महानगर के अधीक्षण अभियंता एसपी पांडेय ने बिजली कर्मचारियों की छुट्टियां रोकते हुए त्योहार के मद्देनजर इमरजेंसी ड्यूटी लगाई है। सभी अवर अभियंताओं और लाइन स्टाफ को 24 घंटे मोबाइल फोन ऑन रखने के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे कि आपूर्ति बंद होने की स्थिति में उपभोक्ता तुरंत शिकायत कर सकें। अधीक्षण अभियंता ने त्योहार के दौरान आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश
दिवाली पर्व पर शहरियों को बेहतर बिजली मुहैया कराने के लिए एमडी के निर्देश पर शहर को कटौती मुक्त करते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। सभी अधिशासी अभियंताओं ने अपने अवर अभियंताओं से विषम स्थिति में ही पर्व के दौरान शटडाउन लेने के लिए कहा है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जोन की सराहना
पॉवर कार्पोरेशन की एमडी ने बुधवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें दिवाली पर्व को लेकर उन्होंने बेहतर बिजली देने के लिए निर्देशित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में बेहतर राजस्व वसूली को लेकर जोन के प्रदर्शन की एमडी ने सराहना की। पश्चिमांचल के एक एक्सईएन पर तैनाती स्थल पर नहीं रहने को लेकर कार्रवाई हुई। कई जोन के अधिकारियों को नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन गोरखपुर जोन में किसी कार्रवाई की कोई नौबत नहीं आई।